home page

कांग्रेस ने संगठन की मजबूती पर दिया जोर

 | 
कांग्रेस ने संगठन की मजबूती पर दिया जोर


पौड़ी गढ़वाल, 25 मार्च (हि.स.)। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने तैयारियां शुरू कर ली है। इन दिनों कांग्रेस बूथ स्तर पर जाकर संगठन को मजबूत कर रहा है। जयहरीखाल के मल्ला बदलपुर में कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर बैठक का आयोजन किया। बैठक के साथ संगठन को मजबूत करते हुए बूथ प्रबंधन पर चर्चा की गई।

बुधवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य राजपाल बिष्ट ने जयहरीखाल के मल्ला बदलपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक ली। इस दौरान विधानसभा चुनावों की तैयारियों व बूथ प्रबंधन पर चर्चा की गई। राजपाल बिष्ट ने सभी कार्यकर्ताओं को एकजुटता के साथ कार्य करने व आगामी विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को जीत दिलाने को लेकर हुंकार भरी।

इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र सिंह राव, युवा कांग्रेस नेता रोहन नेगी, राजे सिंह, विपिन धस्माना, रुचि नेगी, मंजीत नेगी, राधा देवी, पूनम नेगी, नूतन नेगी, ललित मोहन आदि शामिल रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / कर्ण सिंह