home page

कर्मचारियों ने उपवास रख की पुरानी पेंशन बहाली की मांग

 | 
कर्मचारियों ने उपवास रख की पुरानी पेंशन बहाली की मांग


उत्तरकाशी, 09 अगस्त (हि.स.)।कर्मचारियों की ओर से पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर किए जा रहा आंदोलन अब जोर पकड़ने लगा है। रविवार को पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर उत्तरकाशी में कर्मचारियों ने उपवास रखा।

इस दौरान कर्मचारियों ने जमकर प्रदर्शन किया और सरकार से पुरानी पेंशन बहाली की मांग की।

रविवार को पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन शाखा उतरकाशी से जुड़े कर्मचारी संगठन के जिलाध्यक्ष जय प्रकाश विजल्वाण के नेतृत्व में रामलीला मंच पर एकत्रित हुए। जहां पर सभी कर्मचारियों ने मांगो को लेकर उपवास किया। कर्मचारियों ने कहा कि वह पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर लम्बे समय से आंदोलित है। लेकिन सरकार उनकी मांगो को दर किनार करने पर तुली है।

इससे कर्मचारियों ने खासा रोष है।

इस मौके पर गोपाल सिंह राणा, विजय पयाल, वीरेन्द्र पंवार, अजय राणा, जयप्रकाश गौड, गिरीश उनियाल, अनूप थपलियाल, राजवीर, अर्जुन, सुषमा, अमित, दुर्गेश नौटियाल आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / सुरेन्द्र नौटियाल