home page

हिंदुत्व का चल रहा है वर्तमान कालखंड : सुरजीत

 | 
हिंदुत्व का चल रहा है वर्तमान कालखंड : सुरजीत


हिंदुत्व का चल रहा है वर्तमान कालखंड : सुरजीत


देवरिया, 21 जनवरी (हि.स.)। हिंदू सम्मेलन के क्रम देवरिया जिले के सदर खंड के बैकुंठपुर मंडल के मुख्यालय पर स्थित ठाकुर मंदिर के प्रांगण में बुधवार काे विशाल हिन्दू सम्मेलन आयोजित हुआ।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता गोरक्ष प्रांत के सह प्रांत प्रचारक सुरजीत ने कहा यह कालखंड हिंदुत्व का कालखंड चल रहा है। आज हमें सभी को एक रहकर समाज को एकजुट करने की जरूरत है। आज हम जातियों में बांट दिए गए हैं। हमें अपने आप शक्तिशाली करने की जरूरत है हम संगठित होंगे तो परिवार मजबूत होगा परिवार मजबूत होगा तो समाज मजबूत होगा समाज मजबूत होगा तो राष्ट्र मजबूत होगा। यह देश हिंदुओं का है ओर सदैव रहेगा। भारत माता की जय के लिए हमारा जन्म हुआ है और हम अपने भारत अपने राष्ट्र अपने धर्म के लिए कुछ भी कर सकते हैं। राष्ट्र के सर्वांगीण विकास में नारी शक्ति का बहुत योगदान है। संत समाज से अंतर्यामी जी ने संबोधित करते हुए कहा कि आज समाज को जागने की जरूरत है। बांग्ला देश में आज हिंदुओं की स्थिति देखते हुए हमें सजग रहने की जरूरत है।

कार्यक्रम के अध्यक्ष कैप्टन जयराम यादव ने कहा कि हम सभी ने अपने इतिहास को देखा है हमने कितना झेला है हमारी कमी क्या रही हमें विचार करना चाहिए संकल्प लेना चाहिए कि हम सभी हिन्दू भाई भाई है सभी एक है सभी एक साथ रहे।

कार्यक्रम के अंत जनता इंटर कालेज के प्रधानाचार्य अवनींद्र ने सभी का धन्यवाद ज्ञापन किए। संचालन डॉ अजय शुक्ल ने किया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से आडवाणी , नितेश, सुमित, विनोद तिवारी, कामाख्या, अंकित, कौशल, आनंदेश्वर, भारत भूषण, मुन्ना, राजेश, सुमंत, शिवम पांडे आदि हिंदुओं ने भाग लिया।

हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक