home page

सूखे तालाब पोखर अघोषित बिजली कटौती के खिलाफ किसान कांग्रेस का प्रदर्शन

 | 
सूखे तालाब पोखर अघोषित बिजली कटौती के खिलाफ किसान कांग्रेस का प्रदर्शन


बारिश में जलभराव से नष्ट हो जाती हैं सैकड़ों एकड़ धान की फसल

औरैया, 25 मई (हि. स.)। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में कांग्रेस के किसान नेताओं ने कहा कि भीषण गर्मी में अघोषित बिजली कटौती, भूमिगत जलस्तर गिरने से पेयजल की समस्या है। सूखे तालाब पोखर, रजबहा, बंबे, रजवाहा में पानी न छोड़े जाने से पशु पक्षी पानी के लिए परेशान हैं। उधर बरसाती नाला आदि की सफाई न होने से बरसात में होने वाले जलभराव और बाढ़ से होने वाले नुकसान की समस्या से निजात के लिए भाग्यनगर ब्लाक मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया गया और मुख्यमंत्री के संबोधित एक ज्ञापन बीडीओ आदित्य तिवारी को सौंपा।

ज्ञापन में किसान नेताओं ने बताया कि ब्लाक भाग्यनगर के इलाके में भीषण गर्मी में भी क्षेत्र के रजवाहा बंबे तालाब सूखे पड़े हैं। जिससे पशु पक्षियों को भी पीने के लिए पानी नहीं मिल रहा हैं और आग लगने की घटनाओं पर लोगों को परेशान होना पड़ रहा हैं।

क्षेत्र के 202नंबर नाला बिनपुरपुर से दहगांव, और दिबियापुर के कृष्णानगर इलाके में जो एनटीपीसी के सामने स्थित हैं। इन स्थानों पर संबंधित नालों की बरसात के पहले साफ सफाई न होने से बरसात में जलभराव से बाढ़ आ जाती हैं। जिससे शाहपुर,मोहनपुर और दिबियापुर आदि के सैकड़ों एकड़ धान के खेतों की फसल डूब कर नष्ट हो जाती हैं और बस्ती में पानी भरने से लोगों भारी मुसीबत उठनी पड़ती हैं। जिसके निजात के लिए बारिश के पहले नालों बंबी की सफाई कराने की बात की हैं। साथ ही भीषण गर्मी में रोस्टर के मुताबिक बिजली आपूर्ति किए जाने की मांग की है।

इस दौरान जिला अध्यक्ष गिरीश सिकरवार, रामस्वरूप राजपूत, अशोक राजपूत, सुरेश वर्मा, महेंद्र सिंह, राजू, विशम्बर सिंह, महेश कुमार, धीरेन्द्र दोहरे, आशीष यादव आदि तमाम किसान नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए।

हिंदुस्थान समाचार/सुनील कुमार

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुनील कुमार