home page

सराह चौकी इंचार्ज को राजेपुर,एस ओजी प्रभारी को सौपा शमशाबाद का प्रभार

 | 

फर्रुखाबाद,8 मई (हि.स.)। जिले में कानून व्यवस्था को चुस्त व दुरुस्त बनाने के लिए पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने कई थाना प्रभारियों और उपनिरीक्षकों के तबादले किए हैं। थानाध्यक्ष राजेपुर सुदेश कुमार का चार्ज छीन कर उन का तबादला मोहम्मदाबाद थाने में किया गया है। वहीं सराह चौकी इंचार्ज उपनिरीक्षक नागेंद्र सिंह को राजेपुर का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। उधर थानाध्यक्ष शमशाबाद रमेश सिंह को वरिष्ठ उपनिरीक्षक अमृतपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी जगह एसओजी प्रभारी उपनिरीक्षक सचिन चौधरी को थानाध्यक्ष शमशाबाद का प्रभार सौपा गया है। पुलिस विभाग में हुए इन तबादलों को कानून व्यवस्था और प्रशासनिक मजबूती के लिहाज से अहम माना जा रहा है। एसपी आरती सिंह ने बताया कि लापरवाही बरतने वाले थानाध्यक्षो के चार्ज छीन लिए जाएंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Chandrapal Singh Sengar