home page

सक्षम संस्था मेरठ प्रांत एवं सीएल गुप्ता नेत्र संस्थान ने लगाया मोटेराइज्ड व्हीलचेयर का असेसमेंट कैंप

 | 
सक्षम संस्था मेरठ प्रांत एवं सीएल गुप्ता नेत्र संस्थान ने लगाया मोटेराइज्ड व्हीलचेयर का असेसमेंट कैंप


- कैंप में लगभग 40 लाभार्थियों ने किया प्रतिभाग

मुरादाबाद, 26 सितम्बर (हि.स.)। सक्षम संस्था मेरठ प्रांत एवं सीएल गुप्ता नेत्र संस्थान के तत्वावधान में एल्टियस के सहयोग से शनिवार को मोटेराइज्ड व्हीलचेयर का असेसमेंट कैंप आयोजित किया गया । इस कैंप में लगभग 40 लाभार्थियों ने प्रतिभाग किया।

इन सभी लाभार्थियों का नि:शुल्क नेत्र परीक्षण किया गया तथा सक्षम संस्था के पदाधिकारियों द्वारा व्हीलचेयर के लिए कागजी दस्तावेजो का आंकलन किया गया एवं मोटराइज्ड व्हीलचेयर के लिए असेसमेंट प्रक्रिया को अंजाम दिया गया। लाभार्थियों ने 14 जिलों से मुरादाबाद सी एल गुप्ता नेत्र संस्थान में आकर अपना पंजीकरण करवाया।

सक्षम के मेरठ प्रांत पूर्णकालिक आशुतोष्ं ने सक्षम का संक्षिप्त परिचय दिया। संस्था द्वारा लगाए गए इस असेसमेंट कैंप में आकलन की कसौटी पर खरे उतरने वाले लाभार्थियों को 2 महीने में मोटराइज्ड व्हीलचेयर प्रदान की जाएगी।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एल्टियस कंपनी के आशीष शुक्ला और अवनीश शरण रहे एवं अतिथि अविनाश नियो मोशन से मौजूद रहे। सक्षम मध्य प्रदेश के कोषाध्यक्ष रवि विभूते मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन संस्थान के प्रशासनिक अधिकारी डॉ गरिमा सिंह ने किया।

संस्थान की ट्रस्टी शिखा गुप्ता एवं वाइस चेयरपर्सन डॉक्टर आशि खुराना ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम को परंपरागत गति प्रदान करी ।

कार्यक्रम को सफल बनाने में स्प्रह यादव, अतुल विज,सुमित सहाय, हिमांशु, सत्येंद्र, भूपेंद्र, आसमा एवं अन्य सदस्यों का सहयोग रहा

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल