home page

संदिग्ध परिस्थिति में विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप

 | 
संदिग्ध परिस्थिति में विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप


फर्रुखाबाद ,6 मार्च (हि.स.)। फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई । मृतका की पहचान प्रीति राजपूत के रूप में हुई है, वह दो छोटे बच्चों की मां थी। घटना के बाद मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का गंभीर आरोप लगाते हुए अस्पताल में हंगामा किया। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, जिससे मौत का असली कारण सामने आ सकेगा।

जानकारी के अनुसार, फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नरायन पुरम नवदिया निवासी ललित नारायण राजपूत ने अपनी पत्नी प्रीति राजपूत को गंभीर हालत में डॉ. राम मनोहर लोहिया जिला अस्पताल, फर्रुखाबाद पहुंचाया। अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों ने प्रीति को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रशासन ने शव को मोर्चरी में रखवाया और पुलिस को सूचना दी।

मृतका के मायके पक्ष के परिजनों, जिसमें उनके भाई सुनील राजपूत शामिल हैं, ने अस्पताल पहुंचकर ससुराल पक्ष पर प्रीति की हत्या करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया और न्याय की मांग की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

हिन्दुस्थान समाचार / Chandrapal Singh Sengar