home page

शिवतेरस पर भगवान आशुतोष के जलाभिषेक को उमड़े कांवड़ और श्रद्धालु

 | 
शिवतेरस पर भगवान आशुतोष के जलाभिषेक को उमड़े कांवड़ और श्रद्धालु


मुरादाबाद, 11 अगस्त (हि.स.)। सावन मास की शिवरात्रि (शिव तेरस) पर मंगलवार को मुरादाबाद जनपद के प्रमुख सिद्ध पीठ सहित सभी मंदिरों में सुबह तड़के से दोपहर तक:भगवान आशुतोष पर जलाभिषेक हुआ। प्राचीन सिद्दपीठ मंदिरों में कांवड़ बेड़ों ने तड़के 4 बजे से जलाभिषेक प्रारंभ कर दिया था। कांवड़ियों और शिव भक्तों की लंबी लाइनें दोपहर तक लगी रही।

मुरादाबाद महानगर में किसरोल स्थित अति प्राचीन सिद्ध पीठ 84 घंटा मंदिर और नागफनी स्थित झारखंडी शिव मंदिर में आज सुबह तड़के चार बजे से शिव भक्तों व कांवडियों द्वारा जलाभिषेक प्रारंभ हो गया। श्रद्धालुओं ने बम-बम भोले और हर-हर महादेव के जयकारों के साथ भगवान आशुतोष पर जलाभिषेक करके पूजा अर्चना की। दोपहर तक सैकड़ों कांवर बेड़ों के द्वारा मंदिर में जलाभिषेक किया गया। काफी संख्या में डाक कांवड भी चढ़ाई गई। अन्य मंदिरों में श्रद्धालुओं द्वारा शिव परिवार पर जलाभिषेक के साथ बेलपत्र, धतूरा, फल, फूल, अक्षत, रोली, चंदन, धूप घास, मिष्ठान इत्यादि पूजन सामग्री चढ़ाकर पूजा अर्चना की गई।

--------------------

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल