home page

विधान परिषद में सपा के नेता प्रतिपक्ष होंगे मो. जासमीन अंसारी

 | 
विधान परिषद में सपा के नेता प्रतिपक्ष होंगे मो. जासमीन अंसारी


लखनऊ, 23 सितंबर (हि.स.)। विधान परिषद में समाजवादी पार्टी के नेता विरोधी दल लाल बिहारी यादव के स्थान पर सपा एमएलसी मोहम्मद जासमीन अंसारी नेता विरोधी दल विधान परिषद बनेंगे।

इस संबंध समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की ओर से विधान परिषद सभापति को पत्र भेजा गया है। सीतापुर जनपद के निवासी मोहम्मद जासमीन अंसारी अभी तक विधान परिषद में उप नेता थे। नेता विरोधी दल लाल बिहारी यादव ने इस्तीफा दे दिया है। उनका कार्यकाल भी पूरा होने वाला है। वह विधान परिषद का चुनाव लड़ रहे हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / बृजनंदन