लखनऊ : क्षेत्रीय मिनिस्टिरियल कर्मचारी संघ चकबंदी विभाग की बैठक सम्पन्न
लखनऊ, 27 जून (हि.स.)। प्रादेशिक क्षेत्रीय मिनिस्टिरियल कर्मचारी संघ चकबंदी विभाग की बैठक पुस्तकालय हॉल गांधी भवन कैसरबाग लखनऊ में शनिवार को आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष राजेंद्र कुमार सक्सेना व संचालन संघ के महामंत्री रविकुमार ने की।
बैठक में मुख्य रूप से नियमावली 2014 के अनुसार, जनपदीय कार्यालयों में प्रधान सहायक व प्रशासनिक अधिकारी के पद शासन स्तर से शीघ्र कार्रवाई कराए जाने पर बल दिया गया। साथ ही गृह जनपद से दूर तैनात कर्मचारियों को उनके गृह जनपद में स्थानांतरण किये जाने और यदि गृह जनपद संभव न हो सके तो गृह मंडल के अंदर आवश्यक रूप से स्थानांतरण किया जाए तथा वर्तमान कार्यकारिणी को आगे भी गतिमान रखने पर बल दिया गया। इसके आलावा जनपद कौशाम्बी में माह मई का वेतन व वार्षिक प्रविष्टि वर्ष 2025-26 की दिलाये जाने की बात रखी गयी, जिससे पदोन्नति व एसीपी मिलने में कोई समस्या न उत्पन्न हो, तथा मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर ऐसा शासनादेश जारी कराने का अनुरोध किया जाए, जिसमें प्रत्येक जनपद के बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी प्रत्येक माह के अंत में इस आशय का प्रमाण पत्र प्रस्तुत करें कि उनके जनपद में किसी भी कर्मचारी की कोई समस्या किसी भी पटल पर शेष नहीं है। जनपद इटावा के कनिष्ठ सहायक प्रमोद कुमार की समस्याओं के निस्तारण कराने पर सहमति प्रदान की गयी।
बैठक में मुख्य रूप से नियमावली 2014 के अनुसार, जनपदीय कार्यालयों में प्रधान सहायक व प्रशासनिक अधिकारी के पद शासन स्तर से शीघ्र कार्रवाई कराए जाने पर बल दिया गया। साथ ही, गृह जनपद से दूर तैनात कर्मचारियों को उनके गृह जनपद में स्थानांतरण किये जाने और यदि गृह जनपद संभव न हो सके तो गृह मंडल के अंदर आवश्यक रूप से स्थानांतरण किया जाए तथा वर्तमान कार्यकारिणी को आगे भी गतिमान रखने पर बल दिया गया।
इसके अलावा जनपद कौशाम्बी में माह मई का वेतन व वार्षिक प्रविष्टि वर्ष 2025-26 की दिलाये जाने की बात रखी गयी, जिससे पदोन्नति व एसीपी मिलने में कोई समस्या न उत्पन्न हो, तथा मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर ऐसा शासनादेश जारी कराने का अनुरोध किया जाए, जिसमें प्रत्येक जनपद के बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी प्रत्येक माह के अंत में इस आशय का प्रमाण पत्र प्रस्तुत करें कि उनके जनपद में किसी भी कर्मचारी की कोई समस्या किसी भी पटल पर शेष नहीं है। जनपद इटावा के कनिष्ठ सहायक प्रमोद कुमार की समस्याओं के निस्तारण कराने पर सहमति प्रदान की गयी।
बैठक में वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिनेश प्रताप यादव, संयुक्त मंत्री नवीन प्रकाश पाल, राकेश कुमार, संगठन मंत्री नीरज कुमार अरुण, कार्यलय सचिव सरस्वती गुप्ता, कार्यकारिणी सदस्य सुनीता उपाध्याय, राहुल गुप्ता तथा अन्य कार्यकारिणी सदस्य व पदाधिकारी के अलावा कई जनपद के जनपद अध्यक्ष व मंत्री उपस्थित रहे।
हिन्दुस्थान समाचार / मोहित वर्मा

