मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर चला किलेबंदी टिकट चेकिंग अभियान, वसूले करीब डेढ़ लाख रुपये
मुरादाबाद, 17 मार्च (हि.स.)। उत्तर रेलवे के मुरादाबाद रेल मंडल में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता के निर्देशन में मंगलवार मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर किलेबंदी टिकट चेकिंग अभियान संचालित किया गया। किलेबंदी टिकट चेंकिंग अभियान के दौरान बिना टिकट यात्रा के 112 केस द्वारा 63,730 रूपये, अनियमित यात्रा के 189 केस द्वारा 82,960 रूपये, गंदगी फैलाने के 5 केस द्वारा 650 रूपये सहित कुल 306 केस द्वारा कुल 1,47,340 रुपये मात्र का रेल राजस्व अर्जित किया गया।
सीआईटी भावेश शर्मा एवं विजयंत शर्मा मुरादाबाद एवं के नेतृत्व में 20 टिकट चेकिंग स्टाफ ने 05 रेलवे सुरक्षा बल स्टाफ के सहयोग से मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर किलेबंदी टिकट चेकिंग अभियान के 14311,13257,15001, 04013, 19602, 19270, 54391, 22454, 13152, 64566, 65304, 12332, 54396, 15910, 54308, 22317, 05576, 12369, 12318, 15128 एवं गाड़ी संख्या 12392 सहित कुल 21 गाड़ियों को चेक किया गया।
आदित्य गुप्ता ने बताया कि मंडल के अलग-अलग स्टेशनों तथा गाड़ियों में टिकट चेकिंग अभियान समय -समय पर संचालित किए जाते है। इसलिए प्लेटफॉर्म पर प्लेटफार्म टिकट या अपना रेल यात्रा टिकट लेकर ही जाएं तथा गाड़ी में बिना टिकट यात्रा न करें एवं जिस श्रेणी/ दर्जा का टिकट है, उसी कोच में यात्रा करें। स्टेशन परिसर एवं गाड़ियों में गंदगी व धुम्रपान न करें। रेल यात्रा के दौरान किसी भी सहायता के लिए एकीकृत रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 या रेल वन एप के माध्यम से शीघ्र सहायता प्राप्त कर सकतें हैं।
हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

