home page

मुरादाबाद मंडल में करना–मसीत रेलखंड पर डबल डिस्टेंट सिग्नलों का सफल कमीशनिंग

 | 
मुरादाबाद मंडल में करना–मसीत रेलखंड पर डबल डिस्टेंट सिग्नलों का सफल कमीशनिंग


मुरादाबाद, 30 जुलाई (हि.स.)। मुरादाबाद रेल मंडल की मंडल रेल प्रबंधक विनीता श्रीवास्तव के कुशल मार्गदर्शन में मुरादाबाद मंडल आधारभूत संरचना के विकास, आधुनिक तकनीकों के समावेश तथा सुरक्षित रेल परिचालन की दिशा में निरंतर अग्रसर है। इसी क्रम में गुरुवार को अपराह्न 3 बजे करना स्टेशन, करना–मसीत मध्यवर्ती ब्लॉक सेक्शन तथा मसीत स्टेशन पर डबल डिस्टेंट सिग्नल प्रणाली का सफलतापूर्वक कमीशनिंग किया गया।

यह कार्य उप मुख्य अभियंता (संकेत एवं दूरसंचार/परियोजना) सुनील कुमार के निर्देशन में सफलतापूर्वक संपन्न किया गया। इस परियोजना के पूर्ण होने से संबंधित रेलखंड पर रेल परिचालन की सुरक्षा, विश्वसनीयता एवं दक्षता में महत्वपूर्ण वृद्धि होगी।

रेलवे की सिग्नलिंग प्रणाली में डबल डिस्टेंट सिग्नल का विशेष महत्व है। इसके माध्यम से लोको पायलट को आगे स्थित सिग्नलों की जानकारी पहले ही प्राप्त हो जाती है, जिससे उन्हें ट्रेन की गति नियंत्रित करने अथवा आवश्यकतानुसार सुरक्षित रूप से रोकने के लिए पर्याप्त समय एवं दूरी मिलती है। इससे रेल संचालन अधिक सुरक्षित, सुचारु एवं समयबद्ध बनता है तथा भविष्य में उच्च सेक्शनल गति से ट्रेनों के संचालन में भी सुविधा प्राप्त होती है।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल