home page

मुरादाबाद पहुंचे प्रशासनिक न्यायमूर्ति चंद्रधारी सिंह, दि बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी मुरादाबाद के प्रतिनिधि मंडल ने किया स्वागत

 | 
मुरादाबाद पहुंचे प्रशासनिक न्यायमूर्ति चंद्रधारी सिंह, दि बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी मुरादाबाद के प्रतिनिधि मंडल ने किया स्वागत


मुरादाबाद में इकोनामिक ऑफेंस कोर्ट, डीआरटी कोर्ट, स्पेशल सीजेएम इनकम टैक्स कोर्ट खुलवाने की मांग की

मुरादाबाद, 25 जुलाई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जनपद में दि बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी के प्रतिनिधि मंडल ने शनिवार को जनपद आए प्रशासनिक न्यायमूर्ति चंद्रधारी सिंह का स्वागत अभिनंदन किया और अधिवक्ताओं की समस्याओं के निदान के लिए ज्ञापन सौंपा।

दि बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी के अध्यक्ष आनंद मोहन गुप्ता एवं महासचिव कपिल गुप्ता के नेतृत्व प्रतिनिधि मंडल ने प्रशासनिक न्यायमूर्ति चंद्रधारी सिंह को अधिवक्ताओं की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया गया। जिसमें जिले में इकोनामिक ऑफेंस कोर्ट, डीआरटी कोर्ट, स्पेशल सीजेएम इनकम टैक्स कोर्ट खुलवाने की मांग की गई।

अध्यक्ष आनंद मोहन गुप्ता एवं महासचिव कपिल गुप्ता ने बताया कि इसके साथ ही अधिवक्ताओं के लिए न्यायालय कक्ष में बैठने के लिए कुर्सियों की मांग की गई। यह भी कहा गया कि न्यायालय व उनके ऑफिस आपस में पास-पास होने चाहिए।

प्रशासनिक न्यायमूर्ति चंद्रधारी सिंह ने आश्वासन दिया कि शीघ्र ही उपरोक्त समस्त समस्याओं का निराकरण करवाने का प्रयास किया जाएगा।

बार एसोसिएशन के प्रतिनिधि मंडल में अध्यक्ष व महासचिव के अलावा पूर्व अध्यक्ष आदेश श्रीवास्तव, विनय खन्ना, सचिन शर्मा, जितेंद्र प्रताप सिंह जेपी, रमा पंत पांडे, पंकज शर्मा, सचिन कुमार, पुष्प यादव, सुरेन्द्र पाल, मोहम्मद आसिफ आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।

----------------

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल