home page

मुरादाबाद के सभी मंदिरों में सोमवार को मनाया जाएगा सोमनाथ स्वाभिमान पर्व

 | 
मुरादाबाद के सभी मंदिरों में सोमवार को मनाया जाएगा सोमनाथ स्वाभिमान पर्व


सामूहिक मंत्रोच्चारण, ओंकार जाप, महाआरती, रुद्राभिषेक, दीपोत्सव का होगा आयोजन

मुरादाबाद, 10 मई (हि.स.)। मुरादाबाद जनपद की मुख्य विकास अधिकारी मृणाली अविनाश जोशी ने रविवार को बताया कि शासन के निर्देश पर 11 मई को जिले के सभी मंदिरों में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व मनाया जाएगा। इसके तहत आज जिले के सभी शिवालयों में साफ सफाई अभियान चलाया गया।

सीडीओ ने आगे बताया कि सोमवार को शिव मंदिरों में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के उपलक्ष्य में सामूहिक मंत्रोचारण, ओंकार जाप, महाआरती, रुद्राभिषेक, दीपोत्सव, सोमनाथ संकल्प संवाद, प्रवचन एवं भजन संध्या का आयोजन स्थानीय जन समुदाय द्वारा किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम को सुचारू रूप से संपन्न करने के लिए जिला स्तर पर जिला विकास अधिकारी, तहसील स्तर पर उप जिला मजिस्ट्रेट, खंड विकास स्तर पर बीडीओ, नगर पालिका परिषद और नगर पंचायत स्तर पर अधिशासी अधिकारी कार्यक्रमों के नोडल अधिकारी होंगे।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल