home page

मुख्यमंत्री स्वदेशी गौ-संवर्धन योजना में मिलेगा 80 हजार अनुदान

 | 

फर्रुखाबाद, 18 जून (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री स्वदेशी गौ-संवर्धन योजना के अंतर्गत दो स्वदेशी उन्नत नस्ल की गायों की इकाई स्थापित करने पर पात्र लाभार्थियों को स्थापना लागत का 40 प्रतिशत, अधिकतम 80,000 रुपए तक का अनुदान दिया जाएगा। यह योजना उत्तर प्रदेश के सभी 75 जनपदों में लागू है। इसके तहत प्रदेश के बाहर से गिर, साहीवाल, थारपारकर तथा हरियाणा जैसी उन्नत स्वदेशी नस्ल की गायों के क्रय पर अनुदान अनुमन्य होगा। योजना के अनुसार क्रय की जाने वाली गाय प्रथम अथवा द्वितीय ब्यौत की होनी चाहिए।

योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन 11 जून 2026 से प्रारंभ हो चुके हैं तथा आवेदन की अंतिम तिथि 10 जुलाई 2026 है। इच्छुक पात्र अभ्यर्थी नन्द बाबा दुग्ध मिशन के पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। योजना से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश एवं पात्रता की जानकारी पोर्टल पर उपलब्ध है। अधिक जानकारी के लिए इच्छुक गौपालक मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी फर्रुखाबाद के कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं व मो0 न0 9415914898 पर सम्पर्क कर सकते है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Chandrapal Singh Sengar