home page

भूमिपूजन के साथ शुरू हुआ बहुप्रतीक्षित झारखंडी ओवरब्रिज का निर्माण

 | 
भूमिपूजन के साथ शुरू हुआ बहुप्रतीक्षित झारखंडी ओवरब्रिज का निर्माण


बलरामपुर, 07 अगस्त (हि.स.)। जनपद मुख्यालय बलरामपुर के झारखंडी में जाम की समस्या से निजात मिलेगा। शुक्रवार को लंबे समय से प्रस्तावित ओवरब्रिज निर्माण कार्य वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत भूमि पूजन के साथ शुरू हो गया है।

सदर विधायक पल्टूराम एवं नगर पालिका परिषद के चेयरमैन डॉ. धीरेन्द्र प्रताप सिंह ‘धीरू’ ने भूमि पूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ कराया। सदर विधायक पल्टूराम ने कहा कि झारखंडी में ओवरब्रिज निर्माण क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग थी। इसके बनने से रेलवे क्रॉसिंग पर होने वाली परेशानी दूर होगी और लोगों को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी।

उन्होंने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार सड़क, पुल और अन्य आधारभूत सुविधाओं के विस्तार पर लगातार काम कर रही है। क्षेत्र का सर्वांगीण विकास उनकी प्राथमिकता है। चेयरमैन डॉ. धीरेन्द्र प्रताप सिंह ‘धीरू’ ने कहा कि ओवरब्रिज का निर्माण जनसुविधाओं के विस्तार की दिशा में बड़ा कदम है। इससे प्रतिदिन आवागमन करने वाले हजारों लोगों को लाभ मिलेगा और क्षेत्र की यातायात व्यवस्था बेहतर होगी।

भूमि पूजन कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मिश्रा,महंत बृजानन्द जी महाराज, ब्लॉक प्रमुख राकेश तिवारी, पंकज सिंह, मनोज तिवारी, हेमंत जायसवाल, शक्ति सिंह, महिपाल चौधरी, गोविंद सोनकर, राधेश्याम वर्मा, बृजेन्द्र तिवारी, आद्या सिंह पिंकी, डॉ. अजय सिंह, पिंकू, बिंदू विश्वकर्मा एवं डीपी सिंह बैस सहित अन्य लोग मौजूद रहे।-----------------

5

हिन्दुस्थान समाचार / प्रभाकर कसौधन