home page

भाजयुमो ने राहुल गांधी का पुतला फूंककर किया प्रदर्शन

 | 
भाजयुमो ने राहुल गांधी का पुतला फूंककर किया प्रदर्शन


चित्रकूट, 21 फ़रवरी (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने मुख्यालय स्थित धनुष चौराहा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला फूंक कर विरोध प्रदर्शन किया। इसके पहले भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के खिलाफ कठोर कार्यवाही की मांग को लेकर सदर एसडीएम पूजा साहू को राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा।

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे भाजयुमो के जिलाध्यक्ष हीरो मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस ने अश्लीलता फैलाकर असली चरित्र का प्रदर्शन किया। प्रधानमंत्री मोदी का विरोध करते-करते कांग्रेस ने देश का विरोध करना भी शुरू कर दिया है। कांग्रेस को इस विचार से बाहर निकलना चाहिए।

हीरो मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस के इस प्रदर्शन से देश की छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई है। इस पर कांग्रेस को माफी मांगनी चाहिए।

इस मौके पर वरिष्ठ बीजेपी नेता आनंद त्रिपाठी, श्याम गुप्ता, पवन बद्री सहित आधा सैकड़ा कार्यकर्ता मौजद रहे।

उल्लेखनीय है कि शुक्रवार नई दिल्ली के भारत मंडपम में भारतीय युवा कांग्रेस (आईवाईसी) के कार्यकर्ताओं ने 'टॉपलेस' होकर इंडो-यूएस ट्रेड डील के खिलाफ प्रदर्शन किया था। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के विरोध में नारेबाजी भी की थी। इसी के विरोध में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने आज विरोध के दौरान राहुल गांधी का पुतला दहन कर देशभर में अपनी नाराज़गी दर्ज कराई जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / रतन पटेल