home page

भागवत कथा से मनुष्य के जन्म जन्मांतर के विकार मिटते हैं : पुनीत महाराज

 | 
भागवत कथा से मनुष्य के जन्म जन्मांतर के विकार मिटते हैं : पुनीत महाराज


प्रयागराज, 29 मई (हि.स)। श्री हनुमान सेवा समिति द्वारा श्रीमद् भागवत कथा का शुभारम्भ शुक्रवार को वेदी पूजन के साथ हनुमान मंदिर बरगद घाट मीरापुर के प्रांगण में आयोजित किया गया।

इस अवसर पर अयोध्या धाम के पूज्य कथावाचक पुनीत महाराज ने भक्तों को भागवत कथा के प्रथम दिवस पर भागवत कथा महात्म्य का वर्णन करते हुए कहा कि भागवत मात्र सुनने की कहानी नहीं है, बल्कि यह ईश्वर की भक्ति और जीवन को सुधारने का एक अचूक माध्यम है। इसके नित्य पाठ या श्रवण करने से मनुष्य के जन्म-जन्मांतर के विकार मिट जाते हैं और उसे मोक्ष की प्राप्ति होती है।

मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि कार्यक्रम का संचालन अभिषेक ठाकुर ने किया। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह चंदेल, महामंत्री हरिमोहन मालवीय, उपाध्यक्ष आर के शर्मा, राजेश केसरवानी, आर बी सिंह, जगमोहन मल्होत्रा, भोले मालवीय, आशीष कुमार, आशुतोष त्रिपाठी, आशुतोष श्रीवास्तव, संतोष दास, कौशल केसरवानी, मधुबाला श्रीवास्तव, शांति प्रजापति, अंश वर्मा, रानी केसरवानी आदि सैकड़ों भक्तगण उपस्थित थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विद्याकांत मिश्र