home page

बैशाख पूर्णिमा पर विंध्यधाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, भीषण गर्मी में डटे रहे श्रद्धालु

 | 
बैशाख पूर्णिमा पर विंध्यधाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, भीषण गर्मी में डटे रहे श्रद्धालु

बैशाख पूर्णिमा पर विंध्यधाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, भीषण गर्मी में डटे रहे श्रद्धालु

मीरजापुर, 01 मई (हि.स.)। बैशाख पूर्णिमा पर मीरजापुर के मां विंध्यवासिनी धाम में शुक्रवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। दूर-दराज से पहुंचे भक्तों ने भोर में गंगा स्नान कर जयकारों के बीच मां के दर्शन-पूजन किए। मंदिर परिसर में दिनभर धार्मिक उल्लास का माहौल बना रहा और बड़ी संख्या में बच्चों का मुंडन संस्कार भी संपन्न कराया गया।

भीड़ के चलते मंदिर के नंबर-2 गेट (न्यू वीआईपी गेट) पर लंबी कतारें लगी रहीं। श्रद्धालुओं को तेज धूप में घंटों इंतजार करना पड़ा। लाइन की धीमी रफ्तार और विशेष लाइन की भीड़ के कारण सामान्य दर्शनार्थियों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। भीषण गर्मी के कारण छोटे बच्चे बिलखते दिखे, वहीं बुजुर्गों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मंदिर मार्गों और वाहन स्टैंडों पर भी भीड़ के चलते आवागमन प्रभावित रहा। श्रद्धालुओं ने प्रशासन से बेहतर व्यवस्था और सुचारु दर्शन की मांग की है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गिरजा शंकर मिश्रा