home page

प्रीपेड मीटर को लेकर भड़के लोग,अधीक्षण अभियंता का घेराव कर ज्ञापन सौंपा

 | 
प्रीपेड मीटर को लेकर भड़के लोग,अधीक्षण अभियंता का घेराव कर ज्ञापन सौंपा


प्रीपेड मीटर को लेकर भड़के लोग, अधीक्षण अभियंता का घेराव कर ज्ञापन सौपा

फर्रुखाबाद, 23 अप्रैल (हि.स.)। जनपद में प्रीपेड मीटर जबरदस्ती लगाए जाने और अनाप-शनाप विद्युत बिलों को तथा प्रीपेड मीटर को पोस्टपेड मीटर में बदले जाने तथा बिजली कर्मचारियों के द्वारा प्रीपेड मीटर लगाने के दौरान लोगों के साथ में दुर्व्यवहार ब अन्य मुद्दों को लेकर अधीक्षण अभियंता विद्युत यादवेंद्र सिंह का घेराव कर ज्ञापन दिया। मांग की गई जो प्रीपेड मीटर लगा दिए गए हैं उनमें से जो भी व्यक्ति अपनी स्वेच्छा से प्रीपेड मीटर लगा रहने देना चाहता है उसका लगा रहने दिया जाए अन्य से सभी प्रीपेड मीटर को पोस्टपेड में तब्दील किया जाए। बेवजह जनता को परेशान किया जा रहा है । उसको दूर किया जाए अन्यथा जबरदस्त आंदोलन विद्युत विभाग के विरुद्ध किया जाएगा।

फर्रुखाबाद विकास मंच के जिला अध्यक्ष भईयन मिश्रा ने कहा कि बिजली विभाग के रवैया से पूरा जिला परेशान है। प्रीपेड मीटर के ठेकेदारों के द्वारा लोगों के घरों पर जबरदस्ती मीटर ठोक दिए गए, जबकि शासन का नियम यह था की जो व्यक्ति लगवाना चाहे, उसके यहां प्रीपेड मीटर लगाया जाएगा और आज पूरा जिला परेशान है ।लोग अपनी शिकायत करने अधिकारियों के पास आते हैं और अधिकारी कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं है। ऐसा नहीं चलेगा। जनता की समस्याओं को सुनना पड़ेगा।उनका हल करना पड़ेगा। जो लोग चाहते हैं कि उनका मीटर पोस्टपेड कर दिया जाए, उसको विद्युत विभाग तत्काल पोस्टपेड करें अन्यथा विद्युत विभाग के विरुद्ध आंदोलन किया जाएगा । जनता को किसी भी हालत में परेशान नहीं होने दिया जाएगा।

अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के जिला महामंत्री अंगद पांडे उर्फ कोमल ने कहा कि अधिकारी अपने को जनता का सेवक न समझ कर राजा समझ रहे हैं ,जो गलत है। वर्तमान समय में जनता त्राहि -त्राहि कर रही है। विद्युत विभाग के कर्मचारी बेलगाम हो गए हैं। उनको जनता के दुख-दर्द से कोई वास्ता नहीं है । ऐसी स्थिति में किसी भी दिन आक्रोश सड़कों पर उतरकर दिखाई पड़ेगा । समाजसेवी वसीमुज्जमा खान ने कहा कि विद्युत विभाग का रवैया ठीक नहीं है। जनता बहुत परेशान है । इस जनहित के मुद्दे पर सभी जनता एकजुट होकर आंदोलन करेगी। आचार्य अमरीश तिवारी ने कहा कि बिजली विभाग को अपना रवैया बदलना होगा। जनता के दुख दर्द को समझना होगा । पूर्व सभासद निशित दुबे उर्फ नीशू ने कहा मीटर लगाने वालों ने मोहल्लों में आम जनमानस के साथ में बहुत बदतमीजी की । कई जगहों पर जबरदस्ती पैसे लिए गए । ऐसी परिस्थिति दोबारा न उत्पन्न हो, नहीं तो जनता कर्मचारियों से स्वयं निपटने का कार्य करेगी।

आज के कार्यक्रम में प्रमुख रूप से निशित दुबे, वसीमुज्जमा खान, हाजी शमी उल्ला खान, डॉ. पंकज राठौर, आलोक मिश्रा भरे, सतीश दीक्षित, मनोज अग्निहोत्री मन्नू, एडवोकेट आयुष सक्सेना, रजत वर्मा, नीरज यादव, राम लखन शुक्ला, राजीव पाल जाकिर खान आशुतोष मिश्रा आशु, सुमित भल्ला दिनेश राजपूत राघव वर्मा उमेश जाटव प्रशांत मिश्रा सनी बाथम मुकेश बाथम रामबरन शाक्य राजीव राजपूत सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / Chandrapal Singh Sengar