home page

प्रशिक्षित कार्यकर्ता ही भाजपा की ताकत : गोविन्द नारायन शुक्ला

 | 
प्रशिक्षित कार्यकर्ता ही भाजपा की ताकत : गोविन्द नारायन शुक्ला


प्रशिक्षित कार्यकर्ता ही भाजपा की ताकत : गोविन्द नारायन शुक्ला


सुलतानपुर, 25 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जिला सुलतानपुर मे भारतीय जनता पार्टी के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान कार्यक्रम में साेमवार काे मुख्य वक्ता गोविन्द नारायन शुक्ला ने “हमारी कार्य पद्धति” विषय पर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया; उन्होंने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसके प्रशिक्षित, अनुशासित और सक्रिय कार्यकर्ता हैं।उन्होंने संगठन में प्रशिक्षण,संवाद और नियमित बैठकों को कार्यकर्ता निर्माण का आधार बताया।

श्री विश्वनाथ पीजी कॉलेज, कलान में दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग एवं प्रदर्शनी का शुभारंभ सोमवार को प्रदेश महामंत्री एवं एमएलसी गोविन्द नारायन शुक्ला ने जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी व विधायक सुरेश पासी की मौजूदगी में किया। इसके पहले श्री विश्वनाथ पीजी कालेज के अध्यक्ष डॉ वेद प्रकाश सिंह ने अतिथियों व पदाधिकारियों का पुष्प गुच्छ व स्मृति चिन्ह देकर स्वागत व सम्मानित किया। जिला मीडिया प्रमुख विजय रघुवंशी ने बताया कि प्रथम दिन आयोजित 8 सत्रों में विचार परिवार, वैचारिक अधिष्ठान, भाजपा का इतिहास एवं विकास समेत विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया।

क्षेत्रीय महामंत्री संतोष पटेल,पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश त्रिवेदी, पूर्व प्रदेश मंत्री कौशलेंद्र पटेल, सुनील सिंह,प्रदेश कोषाध्यक्ष मनीष कपूर,जोन सह संयोजक प्रशिक्षण महाभियान राजेन्द्र भण्डारी, समेत कई वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। पूर्व जिला महामंत्री घनश्याम चौहान के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में नियंत्रक आनन्द द्विवेदी, आशीष सिंह रानू व अयोध्या प्रसाद वर्मा ने सक्रिय योगदान दिया।

इस दौरान सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश सह- संयोजक रामचन्द्र मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ आरए वर्मा, डॉ सीताशरण त्रिपाठी, एमएलसी शैलेन्द्र प्रताप सिंह, विधायक विनोद सिंह, सीताराम वर्मा, राज प्रसाद उपाध्याय, राजेश गौतम, प्रवीन कुमार अग्रवाल, कृपाशंकर मिश्रा, सुमन सिंह, विजय प्रताप, संदीप सिंह, योगेंद्र प्रताप सिंह, विजय मिश्र, गांधी सिंह, विजय रघुवंशी,एलके दूबे,सुभाष चन्द्र, भावना सिंह,डॉ प्रीति प्रकाश,धर्मेन्द्र कुमार, बबिता तिवारी, रेखा निषाद, रचना अग्रवाल, उपमा शर्मा, अनीता पाण्डे, लक्ष्मी सिंह, अशोक कुमार सिंह, अजय सिंह अधियार, राजेश चतुर्वेदी समेत लगभग 200 पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दयाशंकर गुप्त