home page

प्रयागराज यार्ड रिमॉडलिंग कार्य के चलते गाड़ियों के संचालन में परिवर्तन

 | 
प्रयागराज यार्ड रिमॉडलिंग कार्य के चलते गाड़ियों के संचालन में परिवर्तन


प्रयागराज, 20 अप्रैल (हि.स)। प्रयागराज रेल प्रशासन की ओर से प्रयागराज स्टेशन पर यार्ड रिमोडलिंग कार्य के कारण कई गाड़ियों के मार्ग परिवर्तन, आंशिक निरस्तीकरण-ओरिजिनेशन, रीशेड्युलिंग एवं रेग्यूलेशन में संशोधन किए जाने का निर्णय लिया गया है। यह जानकारी वरिष्ठ जनसम्पर्क अधिकारी अमित मालवीय ने सोमवार को दी है।

उन्हाेंने बताया कि जिन गाड़ियों का मार्ग परिवर्तन किया गया है उनमें गाड़ी संख्या 04127 कानपुर सेंट्रल-गुवाहाटी साप्ताहिक 30 अप्रैल से कानपुर सेंट्रल- उन्नाव-लखनऊ-वाराणसी जं. होकर चलेगी। गाड़ी संख्या 07338 गाजीपुर सिटी-हुबली साप्ताहिक वाराणसी 30 अप्रैल से वाराणसी जं.-जौनपुर जं.-लखनऊ-कानपुर सेंट्रल होकर चलेगी। गाड़ी संख्या 15734 भटिंडा-बल्लूरघाट त्रि-साप्ताहिक 29 अप्रैल से गाजियाबाद-लखनऊ -वाराणसी जं.-पं. दीनदयाल उपाध्याय जं. होकर चलेगी। गाड़ी संख्या 11071 लोकमान्य तिलक ट.-बलिया दैनिक 29 अप्रैल से मानिकपुर जं.- प्रयागराज छिवकी-वाराणसी सिटी-वाराणसी जं.-जौनपुर सिटी-औंड़िहार जं. होकर चलेगी।

इसी तरह गाड़ी संंख्या 11072 बलिया-लोकमान्य तिलक ट.दैनिक 30 अप्रैल से जंघई जं.-लखनऊ- कानपुर सेंट्रल-भीमसेन-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-बीना जं.होकर चलेगी। गाड़ी संख्या 12506 आनंद विहार ट.-कामाख्या दैनिक 30 अप्रैल से गाजियाबाद- मुरादाबाद-लखनऊ-वाराणसी-पं. दीन दयाल उपाध्याय जं. होकर चलेगी। ट्रेन संख्या 12488 आनंद विहार ट.- जोगबनी दैनिक 30 अप्रैल से गाजियाबाद- मुरादाबाद-लखनऊ-वाराणसी जं.-पं. दीनदयाल उपाध्याय जं. होकर चलेगी। गाड़ी संख्या 12816 आनंद विहार ट.- पुरी सोमवार, बुधवार, गुरुवार शनिवार 30 अप्रैल से गाजियाबाद-मुरादाबाद-लखनऊ-वाराणसी जं.- पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन और गाड़ी संख्या 12324 बाड़मेर-हावड़ा बुधवार, शनिवार 30 अप्रैल से गाजियाबाद-मुरादाबाद- लखनऊ-वाराणसी-पं. दीनदयाल उपाध्याय जं. होकर चलेगी।

पीआरओ ने बताया कि वर्तमान में उत्तर रेलवे की ओर से ब्रिज संख्या 110 पर ब्लॉक के कारण कानपुर सेंट्रल-प्रयागराज जं.-मिर्जापुर-पंडित दीनदयाल उपाध्याय जं. मार्ग से ट्रेनों का संचालन डायवर्ट किया गया है। पूर्व सूचित परिवर्तित मार्ग में संशोधन किया गया है। इसके अंतर्गत प्रयागराज छिवकी के रास्ते डायवर्ट की गई सभी ट्रेनों का निर्धारित डायवर्ट अवधि के दौरान 2 मिनट का अस्थायी ठहराव प्रयागराज छिवकी स्टेशन पर रहेगा। इनमें गाड़ी 15560 अहमदाबाद-दरभंगा, 22132 बनारस-पुणे, 15559 दरभंगा- अहमदाबाद, 15159 छपरा-दुर्ग, 15018 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक ट, 15160 दुर्ग- छपरा, 15017 लोकमान्य तिलक ट.-गोरखपुर, 11060 छपरा-लोकमान्य तिलक ट., 15267 रक्सौल-लोकमान्य तिलक ट.,18609 रांची-लोकमान्य तिलक ट., 15268 लोकमान्य तिलक ट.-रक्सौल, 18610 लोकमान्य तिलक ट.-रांची,11033 पुणे -दरभंगा, 19421 अहमदाबाद-पटना जं., 11034 दरभंगा-पुणे, 19422 पटना जं.- अहमदाबाद, 01025 दादर-बलिया, 12307 हावड़ा-जोधपुर, 01027 दादर-गोरखपुर, 22308 बीकानेर-हावड़ा, 01026 बलिया-दादर, 12987 सियालदह-अजमेर, 01028 गोरखपुर-दादर, 09447 अहमदाबाद-पटना जं., 22131 पुणे-बनारस, 11071 लोकमान्य तिलक ट.-बलिया हैं।

शॉर्ट टर्मिनेशन-ओरिजिनेशनउन्हाेंने बताया कि जिन ट्रेनाें का टर्मिनेशन किया गया है उनमें गाड़ी संख्या 13309 चोपन-प्रयागराज जं. दैनिक करछना स्टेशन पर आगमन समय .26 से 30 अप्रैल पूर्व में प्रयागराज छिवकी से शॉर्ट टर्मिनेट/ओरिजिनेट की सूचना दी गई थी, जिसे संशोधित करते हुए अब गाड़ियां करछना से शॉर्ट टर्मिनेट-ओरिजिनेट की जाएंगी। वहीं गाड़ी संख्या 13310 प्रयागराज जं.-चोपन दैनिक करछना स्टेशन से प्रस्थान समय 1525 20 से 30 अप्रैल की गई है।

गाड़ियों का रेग्युलेशन जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि गाड़ी संख्या 15066 पनवेल जं. -गोरखपुर जं. सप्ताह में 5 दिन उत्तर मध्य रेलवे झांसी मंडल में 90 मिनट 29 अप्रैल वर्तमान में इन गाड़ियों का संचालन परिवर्तित मार्ग कानपुर सेंट्रल-प्रयागराज जं.-मिर्जापुर-पं. दीनदयाल उपाध्याय जं. के रास्ते हो रहा है। इसी तरह गाड़ी संख्या 12598 छत्रपति शिवाजी महाराज ट.-गोरखपुर जं. बुधवार पश्चिम मध्य रेलवे में 120 मिनट तथा उत्तर मध्य रेलवे में 120 मिनट 29 अप्रैल किया गया है।

गाड़ियों की रीशेड्यूलिंगगाड़ी संख्या 15734-15744 (भटिंडा-बालुरघाट) एक्सप्रेस को पूर्व में उत्तर रेलवे की ओर से पुल संख्या 110 पर ब्लॉक के कारण भटिंडा से 240 मिनट विलम्ब से चलाने की सूचना दी गई थी। अब इसे संशोधित करते हुए 21 से 28 अप्रैल तक भटिंडा से केवल 120 मिनट विलम्ब से पुनर्निर्धारित किया जाएगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विद्याकांत मिश्र