पौधरोपण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता: मोना गुप्ता
2 दिन में आम, अमरूद, जामुन, आड़ू एवं नीम सहित 200 पौधों का किया रोपण
मुरादाबाद, 05 जुलाई (हि.स.)। इनर व्हील क्लब ऑफ़ मुरादाबाद एसेंस का दो दिवसीय पौधरोपण अभियान रविवार को संपन्न हो गया। आज क्लब की सदस्याओं के द्वारा निवासा सोसाइटी परंपरा एलीट एवं गौर ग्रेशियस सोसाइटी में पाैधरोपण किया गया। क्लब अध्यक्ष मोना गुप्ता ने कहा कि पौधरोपण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है क्योंकि पेड़-पौधे हमें जीवनदायिनी ऑक्सीजन प्रदान करते हैं और पर्यावरण को संतुलित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
क्लब सचिव जूही सिंघल ने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत 2 दिन में आम, अमरूद, जामुन, आड़ू एवं नीम सहित 200 पौधों का रोपण किया गया। यह परियोजना क्लब अध्यक्ष मोना गुप्ता व सचिव जूही सिंघल के नेतृत्व में अंशु गुप्ता, सोनल वाधवा, शिखा गोयल, सारिका खंडेलवाल, निमिषा गुप्ता, शालू महाजन, रितु विज, गितिका और क्लब के अन्य सदस्याओं की सक्रिय सहभागिता से सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। अभियान के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण एवं हरित, स्वच्छ भविष्य का संदेश दिया गया।
क्लब अध्यक्ष मोना गुप्ता ने आगे कहा कि पौधरोपण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है क्योंकि पेड़-पौधे हमें जीवनदायिनी ऑक्सीजन प्रदान करते हैं और पर्यावरण को संतुलित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
क्लब सचिव जूही सिंघल ने कहा कि पौधरोपण के माध्यम से बढ़ते प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन और घटते भू-जल स्तर जैसी गंभीर समस्याओं से निपटा जा सकता है। पौधरोपण केवल एक दिन का कार्य नहीं है, बल्कि लगाए गए पौधों का नियमित रूप से संरक्षण करना (पेड़ बनने तक उनकी देखभाल करना) भी उतना ही आवश्यक है।
हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

