home page

धूमधाम से मना भगवान परशुराम का जन्माेत्सव

 | 
धूमधाम से मना भगवान परशुराम का जन्माेत्सव


फर्रुखाबाद,19अप्रैल (हि.स.)। भगवान परशुराम का जन्माेत्सव जिले में धूमधाम से मनाया गया। जिले में शोभा यात्रा निकाली गई। ब्राह्मण समाज सेवा समिति ने सुबह ब्राह्मण समाज धर्मशाला में हवन यज्ञ व विचार गोष्ठी का आयोजन किया।वहीं दूसरी ओर ब्राह्मण समाज जन सेवा समिति के बैनर तले साधु-संतों के संरक्षण में बद्री विशाल डिग्री कॉलेज में कार्यक्रम हुआ।

ब्राह्मण समाज सेवा समिति के अध्यक्ष रमेश चंद्र त्रिपाठी, महामंत्री लाला राम दुबे , सदानंद शुक्ला, राजू गौतम, कैलाश मिश्रा, अभिषेक त्रिवेदी, कृष्णकांत त्रिपाठी अक्षर विनोद अग्निहोत्री एवं समाज के दर्जनों लोगों ने मौजूद रहकर हवन यज्ञ में आहुतियां दीं व भगवान परशुराम से प्रेरणा लेने का संकल्प दोहराया। इस मौके पर गोष्ठी में ब्राह्मण समाज सेवा समिति के अध्यक्ष रमेश चंद्र त्रिपाठी ने कहा कि भगवान परशुराम किसी समाज विशेष के विरोधी नहीं हैं , बल्कि अत्याचारियों का अंत करने के लिए संकल्पबध्द रहे । अगर ऐसा न होता तो क्षत्रियों से सत्ता छीन कर क्षत्रियों को ही वापस क्यों कर देते। इस अवसर पर समाज के प्रमुख लोगों ने विचार किये।

अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर रविवार को शाम 5 बजे पंडा बाग मंदिर से शोभा यात्रा प्रारंभ प्रारंभ होकर ब्राह्मण समाज धर्मशाला तक निकाली गई। जिसमे ब्राह्मण समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में भागीदारी की।

वहीं ,दूसरी ओर ब्राह्मण जन सेवा समिति के तत्वावधान में ही बद्री विशाल डिग्री कॉलेज में हवन , पूजन, विचार गोष्ठी भंडारा इत्यादि किया गया,जिसमें संत समाज की मौजूदगी रही। इसके लिए संस्था के संस्थापक नारायण दत्त द्विवेदी, महिला अध्यक्ष प्रीति पवन तिवारी व अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। नारायण दत्त द्विवेदी ने बताया कि सुबह से हवन-पूजन हुआ। विचार गोष्ठी हुई और भंडारा व प्रसाद वितरण हुआ । इस दौरान ईश्वर दास ब्रह्मचारी महाराज ,ओमकार दास ब्रह्मचारी महाराज ,कमल लोचन महाराज आदि ने पूजा-अर्चना कराई।

हिन्दुस्थान समाचार / Chandrapal Singh Sengar