home page

देवरिया में एचपीवी टीकाकरण के लिए किया गया जागरूक

 | 
देवरिया में एचपीवी टीकाकरण के लिए किया गया जागरूक


देवरिया, 14 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद देवरिया में गुरुवार को कस्तूरबा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, देवरिया में सर्वाइकल कैंसर (गर्भाशय के मुंह का कैंसर) से बचाव हेतु एचपीवी टीकाकरण के संबंध में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में एचपीवी वैक्सीन के प्रति छात्राओं को जागरूक किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. विपिन रंजन ने बताया कि सर्वाइकल कैंसर भारत में महिलाओं में होने वाला दूसरा सबसे बड़ा कैंसर है, जबकि समय रहते एचपीवी टीकाकरण के माध्यम से इससे प्रभावी बचाव संभव है। उन्होंने बताया कि यह टीका उन्हीं बालिकाओं को लगाया जाएगा जिन्होंने 14 वर्ष की आयु पूर्ण कर ली हो तथा 15 वर्ष की आयु पूर्ण न की हो। जागरूकता कार्यक्रम में विद्यालय की वाइस प्रिंसिपल शिवानी वर्मा, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी एलबी चौधरी, कार्यक्रम में सहयोगी संस्था जेएसआई के जिला प्रतिनिधि अभिनय कुशवाहा, डॉ निहारिका सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

--------------

हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक