home page

ग्रेटर नोएडा में 29 मार्च को होगी समाजवादी समानता भाईचारा रैली, अखिलेश यादव करेंगे संबोधित

 | 
ग्रेटर नोएडा में 29 मार्च को होगी समाजवादी समानता भाईचारा रैली, अखिलेश यादव करेंगे संबोधित


नोएडा, 05 मार्च (हि.स.) जनपद गौतमबुद्व नगर में समाजवादी पार्टी द्वारा आगामी 29 मार्च को ग्रेटर नोएडा क्षेत्र स्थित मिहिर भोज डिग्री कॉलेज के प्रांगण में आयोजित होने वाली समाजवादी समानता भाईचारा रैली की तैयारियों को लेकर सपा कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह है। रैली की तैयारियों को लेकर क्षैत्र में बैठकें व सभाओं का आयोजन किया जा रहा है।

इसी क्रम में गुरुवार को समाजवादी पार्टी के मेरठ सहारनपुर स्नातक खंड के प्रत्याशी प्रमेंद्र भाटी एडवोकेट एवं श्याम सिंह भाटी एडवोकेट के द्वारा बिसरख गांव में एक जन-पंचायत का आयोजन किया गया है।

पंचायत की अध्यक्षता नगेंद्र प्रधान द्वारा की गई तथा पंचायत का आयोजन केके भाटी एडवोकेट के द्वारा किया गया। जन पंचायत में प्रमेन्द्र भाटी एडवोकेट ने कहा कि आगामी 29 मार्च को दादरी में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव एक विशाल रैली को संबोधित करेंगे। जिसमें जिले के सभी क्षेत्रों के व हर वर्ग के लोग शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि वर्तमान भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र और राज्य सरकार आम जनता का शोषण करने में लगी हुई है, सरकार की जन विरोधी नीतियों से महंगाई और बेरोजगारी चरम सीमा पर है। जिससे आम जनमानस का जीवन कष्टदायक हो गया है। उन्होंने लोगों से रैली में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील करते हुए कहा कि सामाजिक न्याय के राज की स्थापना करने लिए लोकतंत्र, संविधान, धर्मनिरपक्ष और समाजवाद को बचाने के लिए आगामी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की जीत आवश्यक है, जिसकी नींव दादरी की इस रैली से ही रखी जाएगी।

इस मौके पर समाजवादी अधिवक्ता सभा के राष्ट्रीय सचिव एडवोकेट श्याम सिंह भाटी ने कहा कि भाजपा सरकार से पीड़ित, दुःखी अपमानित लोग एकजुट होकर पीडीए के साथ है। भाजपा हर वर्ग को अपमानित कर रही है। जबकि समाजवादी पार्टी सभी वर्गों का सम्मान करती है। उन्होंने कहा कि भाजपा जनता का भरोसा खो चुकी है। आम जनता समाजवादी सरकार बनाने का फैसला ले चुकी है। आज किसान, नौजवान, महिलाएं और व्यापारी सहित हर वर्ग के लोग परेशान और त्रस्त है। उन्होंने कहा कि 29 मार्च को होने वाली रैली ऐतिहासिक होने जा रही है। रैली को सफल बनाने के लिए गाँव-गाँव में बैठक लगातार की जाएंगी। इसी क्रम में 10 मार्च को तिलपता व 11 मार्च को सादोपुर में बैठक आयोजित होगी।

जन पंचायत में महेश गुप्ता, महिला सभा अध्यक्ष डॉक्टर शशि यादव, सत्येंद्र खारी, करण सिंह एमपी, संतु यादव, अमित भाटी, रोहित बैसोया, सागर शर्मा, शिमला सागर, रूबी नागर, नेहा पवार, सचिन भाटी, रिंकू यादव, गौरव यादव, पवन भाटी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुरेश चौधरी