home page

गोरखपुर में माध्यमिक शिक्षक संघ का प्रांतीय सम्मेलन 8-9 मई को

 | 
गोरखपुर में माध्यमिक शिक्षक संघ का प्रांतीय सम्मेलन 8-9 मई को


गोरखपुर, 12 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (ठकुराई) का संघ का 63वां वार्षिक महाधिवेशन 8 एवं 9 मई को गोरखपुर स्थित गोकुल अतिथि भवन में आयोजित किया जाएगा। इस महाधिवेशन के संयोजक प्रदेश अध्यक्ष डॉ. जयप्रकाश नायक तथा सहसंयोजक गोरखपुर के जिलाध्यक्ष हरोमल गोंड होंगे।

संघ के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश कुमार मिश्र एवं वरिष्ठ प्रदेश मंत्री रामबदल त्रिपाठी ने रविवार काे प्रेस वार्ता में बताया कि वर्तमान समय में शिक्षकों के सम्मान, स्वाभिमान एवं सुरक्षा पर लगातार चुनौतियां बढ़ रही हैं। शिक्षकों की समस्याओं के समाधान हेतु संगठन लगातार संघर्षरत है और महाधिवेशन में पुरानी पेंशन बहाली, वित्तविहीन विद्यालयों के शिक्षकों के लिए समान वेतन, तदर्थ शिक्षकों का विनियमितीकरण, रिक्त पदों पर भर्ती तथा सेवा सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। महाधिवेशन में शिक्षक हितों से जुड़े नए प्रस्ताव भी रखे जाएंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रिंस पाण्डेय