home page

गैर-किराया राजस्व से संबंधित पहलों को और प्रभावी ढंग से क्रियान्वित करें : मुख्य वाणिज्य प्रबंधक

 | 
गैर-किराया राजस्व से संबंधित पहलों को और प्रभावी ढंग से क्रियान्वित करें : मुख्य वाणिज्य प्रबंधक


गैर-किराया राजस्व से संबंधित पहलों को और प्रभावी ढंग से क्रियान्वित करें : मुख्य वाणिज्य प्रबंधक


मुरादाबाद, 28 सितम्बर (हि.स.)। यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा रेलवे स्टेशनों पर सेवाओं की गुणवत्ता को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से उत्तर रेलवे मुख्यालय से आए मुख्य वाणिज्य प्रबंधक (गैर-किराया राजस्व) आरएन झा ने मुरादाबाद रेल मंडल के देहरादून रेलवे स्टेशन का स्टेशन इम्प्रूवमेंट ग्रुप के अंतर्गत सोमवार को विस्तृत निरीक्षण किया। आरएन झा ने गैर-किराया राजस्व से संबंधित पहलों को और प्रभावी ढंग से क्रियान्वित करने पर विशेष बल दिया।

उत्तर रेलवे के मुरादाबाद रेल मंडल में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने सोमवार को बताया कि निरीक्षण के दौरान आरएन झा ने स्टेशन पर उपलब्ध यात्री सुविधाओं, गैर-किराया राजस्व से संबंधित व्यवस्थाओं, वन स्टेशन वन प्रोडक्ट स्टॉल, बुकिंग कार्यालय, पीआरएस काउंटरों की कार्यप्रणाली तथा स्टेशन परिसर की स्वच्छता व्यवस्था का गहन अवलोकन किया।

सीनियर डीसीएम ने आगे बताया कि आरएन झा ने यात्रियों को त्वरित, सुगम एवं गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराने, स्टेशन परिसर की स्वच्छता एवं रखरखाव को उच्च स्तर पर बनाए रखने तथा गैर-किराया राजस्व से संबंधित पहलों को और प्रभावी ढंग से क्रियान्वित करने पर विशेष बल दिया।

-----------

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल