केजरीवाल और मनीष सिसाेदिया काे बदनाम करने की साजिश फेल : संजय सिंह
सुलतानपुर, 27 फ़रवरी (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जिला सुलतानपुर मे आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने दिल्ली शराब घोटाले में अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसौदिया को बरी किए जाने के बाद शुक्रवार को प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि इस फैसले से साबित हो गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने आम आदमी पार्टी के नेताओं को बदनाम कर रहे थे।
सिंह ने आरोप लगाया कि नेताओं के खिलाफ झूठे मामले दर्ज कराए गए, उन्हें जेल में डाला गया और उनके परिवारों को परेशान किया गया। उन्हाेंने कहा कि 'राजनीति का घिनौना खेल लंबे समय तक नहीं चलता है उन्होंने जोर देकर कहा कि 'सत्य परेशान हो सकता है, हार नहीं सकता' और आज सत्य की जीत हुई है। उन्होंने दोहराया कि आम आदमी पार्टी नेताओं ने बार-बार कहा था कि यदि उनके खिलाफ कोई सबूत, पैसा, जमीन के कागजात या गहने मिले हों तो बताया जाए। संजय सिंह ने कहा कि आज पार्टी के सभी सदस्य खुश हैं और मानते हैं कि उन्हें दी गई तकलीफें 'झूठ और बेबुनियाद' थीं।
----------
हिन्दुस्थान समाचार / दयाशंकर गुप्त

