home page

कालिंद्री एक्सप्रेस के रूट न बदलने की मांग पर व्यापार मंडल ने जिला प्रशासन काे साैंपा ज्ञापन

 | 
कालिंद्री एक्सप्रेस के रूट न बदलने की मांग पर व्यापार मंडल ने जिला प्रशासन काे साैंपा ज्ञापन


फर्रुखाबाद, 8 मई (हि.स.)। नगर उद्योग व्यापार मंडल ने कालिंद्री एक्सप्रेस के रूट न बदलने की मांग को लेकर शुक्रवार को अपर जिलाधिकारी न्यायिक दिनेश कुमार कुमार को प्रधानमंत्री एवं रेल मंत्री को संबोधित ज्ञापन साैंपा है। ज्ञापन देने वालों में नगर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद इखलाख खां, महामंत्री रोकेश कुमार सक्सेना, महिला जिला अध्यक्ष सोनी शुक्ला नगर युवा अध्यक्ष अंकुर श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

ज्ञापन में कहा गया है कि कानपुर में रावतपुर एवं कल्याणपुर रेलवे स्टेशन पर लाइन को शिफ्ट किया जा रहा है, जिसके कारण कालिंद्री एक्सप्रेस ट्रेन को भिवानी व पुरानी दिल्ली से शिकोहाबाद वाया इटावा होकर कानपुर सेंट्रल तक चलाने का रेलवे ने फैसला लिया है। जबकि उक्त ट्रेन केवल फर्रुखाबाद के व्यापारियों व आम जनता के लिए चलाया गया था। कानपुर एवं प्रयागराज से दिल्ली तक दर्जनों ट्रेन चलती है। फर्रुखाबाद से केवल एक मात्र कालिंद्री एक्सप्रेस ट्रेन ही है उसके भी बंद हो जाने से फर्रुखाबाद के व्यापारियों व आम जनता को काफी परेशानी होगी। व्यापारियों का व्यापार भी संकट में आ जाएगा।

रेल मंत्री से नगर उद्योग व्यापार मंडल अनुरोध करता है कि जब तक कानपुर रावतपुर व कल्याणपुर रेलवे की लाइन पर काम चलता है, तब तक फर्रुखाबाद से पुरानी दिल्ली तक जाने वाली एक मात्र कालिंद्री एक्सप्रेस ट्रेन को भिवानी से फर्रुखाबाद जंक्शन तक या कन्नौज तक चलाने का आदेश पारित करने एवं फर्रुखाबाद से दिल्ली तक एक सुबह के समय एक नई एक्सप्रेस ट्रेन चलवाने की कृपा करें।

-----------------------

हिन्दुस्थान समाचार / Chandrapal Singh Sengar