home page

काठगोदाम-देहरादून-काठगोदाम ट्रेन के संचालन दिवस में 3 अगस्त से होगा संशोधन

 | 
काठगोदाम-देहरादून-काठगोदाम ट्रेन के संचालन दिवस में 3 अगस्त से होगा संशोधन


मुरादाबाद, 21 जुलाई (हि. स.)। रेलगाड़ी संख्या 12092 व 12091 काठगोदाम-देहरादून- काठगोदाम के संचालन दिवस में आगामी 3 अगस्त से संशोधन किया गया है।

उत्तर रेलवे के मुरादाबाद रेल मंडल में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने मंगलवार को बताया कि ट्रेन संख्या 12092 व 12091 वर्तमान में सप्ताह में 5 दिन मंगलवार, बुधवार, शुक्रवार, शनिवार और रविवार को संचालित हो रही थी। 3 अगस्त से सोमवार, मंगलवार, गुरुवार, शनिवार और रविवार को संचालित हुआ करेगी।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल