home page

कर्मचारी महासंघ की कार्यकारिणी का विस्तार, चार कर्मचारियों को मिली अहम जिम्मेदारी

 | 
कर्मचारी महासंघ की कार्यकारिणी का विस्तार, चार कर्मचारियों को मिली अहम जिम्मेदारी


फर्रुखाबाद, 11 अक्टूबर (हि.स.)। शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिन उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ के तत्वावधान में सातनपुर मंडी रोड, स्थित कैंप कार्यालय में कार्यकारिणी विस्तार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राकेश कुमार सारस्वत ने की।

इस अवसर पर संगठन को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। इसके अंतर्गत राकेश चंद्र को महासंघ का वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा अभिषेक वाजपेयी को उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया।

इसी क्रम में उत्तर प्रदेश चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी महासंघ के मनीष मिश्रा एवं शिव कुमार को भी उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई।

यह जानकारी देते हुए मीडिया प्रभारी संजय बाथम ने बताया कि

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पदाधिकारियों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। साथ ही, आशा व्यक्त की कि सभी पदाधिकारी कर्मचारी हितों की रक्षा, संगठन की मजबूती तथा कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से कार्य करेंगे।

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष प्रमोद दीक्षित, मिनिस्टीरियल एसोसिएशन के अध्यक्ष शैलेन्द्र राजपूत, महासंघ के कोषाध्यक्ष विजय शंकर तिवारी, अशोक कुमार, मोहनीश सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन संगठन की एकता, मजबूती और कर्मचारी हितों के प्रति समर्पण के संकल्प के साथ हुआ।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / चंद्रपाल सिंह सेंगर