home page

कमिश्नर का मतलब लीडरशिप प्रोवाइड कराना : संगीता सिंह

 | 
कमिश्नर का मतलब लीडरशिप प्रोवाइड कराना : संगीता सिंह


कमिश्नर का मतलब लीडरशिप प्रोवाइड कराना : संगीता सिंह


कमिश्नर का मतलब लीडरशिप प्रोवाइड कराना : संगीता सिंह


मुरादाबाद, 25 अगस्त (हि.स.)। कमिश्नर का मतलब लीडरशिप प्रोवाइड कराना। अपने अधीनस्थ कर्मचारियों की दिक्कतों को दूर करना। उनके मन में यह भाव रहना चाहिए यदि हमें कोई दिक्कत होगी तो वह संभाल लेंगी। कमिश्नर के मूल स्वरूप को आगे लेकर जाना चाहती हूं। समस्याओं का समयबद्ध गुणवत्ता पूर्वक निराकरण करना मेरा लक्ष्य है। यह बातें मंगलवार को मुरादाबाद मंडल की नवागत मंडल आयुक्त संगीता सिंह ने मुरादाबाद में कमिश्नर का पदभार ग्रहण करने के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए कहीं।

उत्तर प्रदेश शासन ने मुरादाबाद के कमिश्नर रहे आंजनेय कुमार सिंह की उत्तर प्रदेश में प्रतिनियुक्ति अवधि पूरी हो हो जाने के बाद अलीगढ़ की मंडल आयुक्त संगीता सिंह को दाे दिन पूर्व मुरादाबाद की नई मंडल आयुक्त नियुक्त किया था।

मंगलवार को मुरादाबाद पहुंची नवागत मंडल आयुक्त संगीता सिंह को सर्वप्रथम गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानित किया गया। इसके बाद उन्होंने मंडल आयुक्त कार्यालय में पहुंचकर मुरादाबाद कमिश्नर के रूप में पदभार ग्रहण किया। इस दौरान जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पेंसिया सहित विभिन्न अधिकारियों ने पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत अभिनंदन किया।

मीडिया से मुखातिब होते हुए मंडल आयुक्त संगीता सिंह ने कहा कि मेरी प्राथमिकताओं में सबसे पहले प्राथमिकता जो सरकार की विभिन्न योजनाएं चल रही है उनको गुणवत्ता पूरक जनता तक पहुंचाना और जो समस्याएं है उनका समय रहते समाधान करना।

कमिश्नर ने आगे कहा कि मुरादाबाद मंडल में शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि विभाग और एमएसएमई में जो भी गैप है उसको देखकर हम उसको कितना आगे बढ़ा सकते हैं इस पर हमें मंथन करना है। मुरादाबाद पीतलनगरी है पीतल के कारोबार में जो भी दिक्कतें आ रही हैं उसको दूर करके पीतल उद्योग को और बढ़ावा देना है।

उन्होंने आगे कहा कि मेरी दूसरी प्राथमिकता लॉ एंड ऑर्डर का मेंटेनेंस और सामाजिक समरसता को बनाकर रखना। इसके साथ मेरा इस पर भी जोर रहेगा कि मेरी टीम मजबूत हो। टीम वह होती है जो हर परिस्थिति में आपके पीछे खड़ी रहे और सब एक साथ मिलकर काम करें। इसीलिए टीम बिल्डिंग भी मेरी प्राथमिकता रहेगी।

--------------------

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल