home page

औरैया : जनता इंटर कॉलेज में 29वीं जनपदीय विद्यालयी एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शुभारंभ, बच्चों ने दिखाया दम

 | 
औरैया : जनता इंटर कॉलेज में 29वीं जनपदीय विद्यालयी एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शुभारंभ, बच्चों ने दिखाया दम


-विभिन्न स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

औरैया, 05 अक्टूबर (हि. स.)। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में अजीतमल जनता इंटर कॉलेज अजीतमल में 29वीं जनपदीय विद्यालयी एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला विद्यालय निरीक्षक कमलेश पांडेय, दिनेश मिश्रा अध्यक्ष प्रबंध समिति, विद्यालय प्रबंध समिति के प्रबंधक लाल उदयन सेंगर तथा प्रधानाचार्य एवं संयोजक कृष्ण मोहन उपाध्याय ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद अतिथियों ने खेल ध्वज फहराकर सलामी ली। आयोजन सचिव एवं क्रीड़ा प्रभारी होशियार सिंह राजपूत ने अतिथियों का स्वागत किया।

कार्यक्रम का संचालन जिला व्यायाम शिक्षक बेसिक मनीष मिश्रा ने किया। उद्घाटन अवसर पर विद्यालय के पूर्व चैंपियन छात्र रविकांत ने मशाल दौड़ पूरी कर मैदान में मशाल स्थापित की। वहीं विगत वर्ष की चैंपियन अनुराधा ने खिलाड़ियों को खेल भावना की शपथ दिलाई। प्रतियोगिता की विभिन्न स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। 1500 मीटर सीनियर बालक वर्ग में हर्ष निषाद प्रथम, उत्कर्ष श्री जनता इंटर कॉलेज अजीतमल द्वितीय तथा कृष्ण कुमार किसान इंटर कॉलेज भाग्यनगर तृतीय रहे। सीनियर बालिका वर्ग में काजल शाक्य श्री सुंदर सिंह इंटर कॉलेज रामगढ़ प्रथम, अनुराधा श्री जनता इंटर कॉलेज अजीतमल द्वितीय और गोमती देवी श्री सुंदर सिंह इंटर कॉलेज रामगढ़ तृतीय रहीं।

1500 मीटर जूनियर बालक वर्ग में रविकांत श्री जनता इंटर कॉलेज अजीतमल प्रथम, अश्विनी श्री सुंदर सिंह इंटर कॉलेज रामगढ़ द्वितीय तथा रणजीत सिंह जीआईसी अयाना तृतीय रहे। जूनियर बालिका वर्ग में जूली श्री जनता इंटर कॉलेज अजीतमल प्रथम, कीर्ति राजकीय स्कूल बिझाई द्वितीय और सृष्टिराज श्री जनता इंटर कॉलेज अजीतमल तृतीय रहीं।

लंबी कूद सीनियर वर्ग में अंकित चौहान श्री जनता इंटर कॉलेज अजीतमल प्रथम, प्रशांत कुमार जीआईसी बिझाई द्वितीय और कश्यप कुमार श्री जनता इंटर कॉलेज अजीतमल तृतीय रहे। सब जूनियर लंबी कूद में प्रथम स्थान जिला पंचायत रुरुगंज के खिलाड़ी ने हासिल किया, जबकि योगेश जीआईसी अयाना द्वितीय तथा दिव्यांशु तृतीय रहे। सब जूनियर बालिका लंबी कूद में नव्या बरौना कला प्रथम और काजल बरौना कला द्वितीय रहीं।

100 मीटर दौड़ में दुर्गेश कुमार बरौना कला प्रथम, विजय कुमार श्री जनता इंटर कॉलेज अजीतमल द्वितीय और बरौना कला के खिलाड़ी तृतीय रहे। सीनियर बालिका वर्ग में अनुराधा श्री जनता इंटर कॉलेज अजीतमल प्रथम, काजल श्री सुंदर सिंह इंटर कॉलेज रामगढ़ द्वितीय और अंजलि श्री जनता इंटर कॉलेज अजीतमल तृतीय रहीं।

जूनियर बालक 100 मीटर में शिखर श्री सुंदर सिंह इंटर कॉलेज रामगढ़ प्रथम, देवेश गौतम अजीतमल द्वितीय और विशाल बिरुहनी तृतीय रहे। जूनियर बालिका वर्ग में जूली श्री जनता इंटर कॉलेज अजीतमल प्रथम, सोनी श्री सुंदर सिंह इंटर कॉलेज रामगढ़ द्वितीय तथा दिव्या और शिखा संयुक्त रूप से तृतीय रहीं।

सब जूनियर बालक 100 मीटर में विशाल बाबू श्री जनता इंटर कॉलेज अमावता प्रथम, मोहित कुमार बिधूना द्वितीय और प्रिंस श्री सुंदर सिंह इंटर कॉलेज रामगढ़ तृतीय रहे। सब जूनियर बालिका वर्ग में वैष्णवी बरौना कला प्रथम, पलक श्री सुंदर सिंह इंटर कॉलेज रामगढ़ द्वितीय तथा पलक बिझाई तृतीय रहीं।

प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका सुरेंद्र प्रकाश पाठक, भूपदीप सिंह, मोहित यादव, श्रीकृष्ण, दिलीप अवस्थी, पंकज, सुनील पाल, उपेंद्र सिंह, विक्रम सिंह, रजपाल, हीरालाल, महेंद्र सिंह, पवन नायक, इंद्रपाल सिंह गुर्जर और शिवम चौहान ने निभाई। लेखा समिति में संदीप बाथम और लोकेंद्र कुमार का विशेष सहयोग रहा। प्रतियोगिता का समापन मंगलवार को दोपहर दो बजे किया जाएगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुनील कुमार