अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल ने की महाआरती
मुरादाबाद, 23 मार्च (हि.स.)। अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल मुरादाबाद के तत्वावधान में मां आदिशक्ति दुर्गा जी की भव्य महाआरती का आयोजन सोमवार को लाल बाग स्थित काली माता मंदिर में किया गया।
इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल सैकड़ों पदाधिकारियों ने उपस्थित होकर मां दुर्गा की आराधना की और सुख-समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम की शुरुआत विधि-विधान से पूजन-अर्चन व हनुमान चालीसा का पाठ के साथ हुई, जिसके पश्चात सामूहिक महाआरती का आयोजन किया गया। मंदिर परिसर में गूंजते भजन-कीर्तन और जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने दीप प्रज्ज्वलित कर मां भगवती का आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस आयोजन में रोहन सक्सेना प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय बजरंग दल, सुरेश गुप्ता महानगर अध्यक्ष, अमित अग्रवाल महानगर महामंत्री, अभिषेक श्रीवास्तव, इशांक, जतिन, रोहित भागनगर, दीपक, शिवम, कैलाश, अभिषेक सैनी, मनोज, सुरेश, अमर सिंह, रमेश, दीपक अरोरा, अनुज आर्य, दिव्यांशु कुमार, अभिषेक श्रीवास्तव, विजय शर्मा, दिशांत सैनी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

