home page

ट्रेन में चढ़ते समय पैर फिसलने से युवक घायल,अस्पताल में मौत

 | 
ट्रेन में चढ़ते समय पैर फिसलने से युवक घायल,अस्पताल में मौत


ट्रेन में चढ़ते समय पैर फिसलने से युवक घायल,अस्पताल में मौत


ट्रेन में चढ़ते समय पैर फिसलने से युवक घायल,अस्पताल में मौत


अमेठी, 31 मार्च (हि.स.)। उत्तरप्रदेश के अमेठी जिले के निहालगढ़ रेलवे स्टेशन से मंगलवार काे लखनऊ जा रहे युवक की ट्रेन में चढ़ते समय फिसलकर गिरने से मौत हो गई है । मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही में जुटी हुई है।

जगदीशपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत पिछूती कोट गांव निवासी शिवम सिंह (27) पुत्र राम मनोरथ सिंह अपनी भाभी और उनके दो जुड़वा बच्चे उन्नत और खुशबू (4) को लेकर मंगलवार को लखनऊ दवा लेने जाने के लिए घर से निकला था। जैसे ही वह निहालगढ़ रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पर चढ़ रहा था तभी चढ़ते समय उसका पैर फिसलने से वह प्लेटफार्म और ट्रेन के पायदान के बीच गिर गया। जिसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जगदीशपुर पहुंचे। इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही घरवाले रोते बिलखते अस्पताल पहुंचे हैँ ।

जगदीशपुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक धीरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि घायल होने के बाद रेलवे पुलिस ने युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। मृत्यु के घर वाले मौके पर पहुंच गए हैं। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / लोकेश त्रिपाठी