home page

युवाओं को राष्ट्र निर्माण में दें प्रतिभा और ऊर्जा का योगदान: प्रो. विनय कुमार पाठक

 | 
युवाओं को राष्ट्र निर्माण में दें प्रतिभा और ऊर्जा का योगदान: प्रो. विनय कुमार पाठक


कानपुर, 15 अगस्त (हि.स.)। स्वतंत्रता केवल अधिकारों का प्रतीक नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों को निभाने का संकल्प भी है। युवाओं को अपनी प्रतिभा, ऊर्जा और सकारात्मक सोच के साथ राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देना चाहिए। यह बातें शनिवार को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने कहीं।

80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विश्वविद्यालय के वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई प्रेक्षागृह में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत तिरंगा म्यूजिकल कॉन्सर्ट का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने गीत, संगीत, नृत्य, कविता, रंगमंच और वाद्य प्रस्तुतियों के माध्यम से देशभक्ति का संदेश दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक, डॉ. वंदना पाठक, वित्त अधिकारी अशोक कुमार त्रिपाठी, कुलसचिव राकेश कुमार मिश्र समेत अन्य अधिकारियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ और ‘हर घर तिरंगा’ के तहत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में विद्यार्थियों ने ‘ऐ मेरे वतन के लोगों’, ‘ऐ वतन वतन’, ‘वंदे मातरम्’, ‘तेरी मिट्टी’, ‘दिल दिया है, जान भी देंगे’ और ‘माँ तुझे सलाम’ जैसे देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए। नृत्य, कविता, नाटक और बांसुरी वादन की प्रस्तुतियों ने भी दर्शकों को प्रभावित किया।

कार्यक्रम में चीफ प्रॉक्टर डॉ. शशिकांत त्रिपाठी, प्रभारी सुरक्षा डॉ. अंकित त्रिवेदी, मीडिया प्रभारी डॉ. दिवाकर अवस्थी समेत विश्वविद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी और विद्यार्थी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन समृद्धि और कृतिका ने किया। करीब दो घंटे से अधिक चले समारोह का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

------------------

हिन्दुस्थान समाचार / रोहित कश्यप