युवक ने तालाब में कूदकर की आत्महत्या
अमेठी, 29 अगस्त (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के अमेठी जनपद अंतर्गत पीपरपुर थाना क्षेत्र के घोरहा शिवगढ़ निवासी एक युवक ने गांव के बाहर बने तालाब में कूद कर आत्महत्या कर लिया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक की लाश को तालाब से बाहर निकलवाकर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई में जुटी हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सुनील कुमार कश्यप (35) पुत्र बरसाती, निवासी- घोरहा शिवगढ़ थाना पीपरपुर जनपद अमेठी पारिवारिक कलह से तंग आकर गांव के बाहर बने तालाब में कूद गया। सुनील के कूदते ही आसपास के लोग लोगों ने शोर मचाया तत्काल इसकी सूचना पुलिस को भी दी गई। ग्रामीणों ने उतरकर तालाब में सुनील को ढूंढा। कड़ी मशक्कत के बाद सुनील की लाश ग्रामीणों को मिली और उन्होंने तालाब से बाहर निकाला।
पीपरपुर थाना के प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि शनिवार की शाम को घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। मृतक की लाश को कब्जे में लेकर पंचायत नामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। प्राथमिक जांच में नहाने के दौरान तालाब में डूबने का प्रकरण प्रकाश में आया है।
हिन्दुस्थान समाचार / लोकेश त्रिपाठी

