home page

नहाने के दाैरान गाेमती नदी में डूबकर युवक की माैत

 | 
नहाने के दाैरान गाेमती नदी में डूबकर युवक की माैत


लखनऊ, 19 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के ठाकुरगंज थाना क्षेत्र स्थित गोमती नदी से रविवार को एक युवक का शव बरामद किया है। पुलिस ने मृतक की पहचान कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।

ठाकुरगंज थाना प्रभारी ओमवीर सिंह चौहान ने बताया कि शनिवार को हुसैनगंज का रहने वाला आदिल अपने दोस्तों के साथ नहाने के लिए गोमती नदी पर गया था। नहाने के दौरान वह गहरे पानी में डूब गया, जबकि उसके साथ गए अन्य साथी सुरक्षित वापस आ गए। सूचना पर तत्काल स्थानीय पुलिस एवं राहत टीम ने मौके पर पहुंचकर तलाश एवं रेस्क्यू अभियान चलाया। काफी प्रयासों के बाद रविवार को युवक का शव गोमती नदी से बरामद कर लिया गया। पुलिस ने पंचायतनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में घटना दुर्घटनावश डूबने की प्रतीत हो रही है। घटना के संबंध में परिजनों को सूचित कर दिया गया है। उन्हाेंने कहा कि लखनऊ पुलिस आमजन से अपील करती है कि नदी व जलाशयों में नहाते समय आवश्यक सावधानी बरतें एवं गहरे पानी में जाने से बचें।

--------------

हिन्दुस्थान समाचार / दीपक