home page

युवक का शव मिलने पर बवाल,पुलिस टीम पर पथराव,पुलिस के वाहनों में तोड़फोड़

 | 
युवक का शव मिलने पर बवाल,पुलिस टीम पर पथराव,पुलिस के वाहनों में तोड़फोड़


,

फर्रुखाबाद,9 मई (हि.स.) । थाना राजेपुर क्षेत्र में युवक का शव पुलिया के नीचे नाले में मिलने से बवाल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस की ग्रामीणों के साथ कहा-सुनी हो गई । ग्रामीणों ने पुलिस पर ईंट पत्थर और लाठी -डंडों से हमला बोल दिया, जिससे कई पुलिस कर्मी चाेटिल हाे गए| पुलिस ने शव को तो कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तनाव काे देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है|

थाना राजेपुर के ग्राम चाचूपुर निवासी ठेली दुकानदार 24 वर्षीय ब्रजेश पुत्र बालकराम शराब पीने का आदी था। वह बीती रात लगभग 9 बजे गांव से कुछ दूर एक देशी शराब के ठेके पर शराब पीने गया था। परिजनों की मानें तो उसके बाद वह घर वापस नहीं लौटा| परिजन उसकी तलाश करते रहे। शनिवार को उसका शव ठेके से कुछ दूर पुलिया के नीचे सिर के बल पड़ा मिला , जिससे परिजनों में हड़कंप मच गया। परिजनों ने ठेका कर्मचारी पर आरोप लगाया | सूचना मिलने पर नवागंतुक थानाध्यक्ष नागेंद्र सिंह, निरीक्षक स्वदेश कुमार आदि पुलिस बल के साथ मौके पर पंहुचे और जाँच शुरू की | जाँच के दौरान परिजन ई-रिक्शा पर शव लेकर शराब ठेके पर रखने के लिये ले जा जाने लगे, जिसका पुलिस ने विरोध किया तो परिजनों के साथ ग्रामीण आक्रोशित हो गए। ग्रामीणों ने शराब ठेके पर जाकर जमकर तोड़फोड़ कर दी | इसी दौरान थानाध्यक्ष का फोन ग्रामीण ने छीन लिया। आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की, मारपीट व पथराव शुरू कर दिया। ग्रामीणों की संख्या देखकर पुलिसकर्मी मौके से भाग खड़े हुए। ग्रामीणों ने पीछे से पुलिस कर्मियों पर पथराव र दिया, जिसमें कई पुलिस कर्मियों काे चोटें आई हैं | बमुश्किल पुलिस ने शव को पिकअप में लादकर भेजा | सूचना मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रीश कुमार , सीओ अमृतपुर ऐश्वर्या उपाध्यायआदि मौके पर आ गये | ग्रामीणों ने थाना कादरी गेट की गाड़ी में भी तोड़फोड़ कर दी | मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस हालात को काबू में करने का प्रयास कर रही है| एसपी आरती सिंह ने बताया कि पुलिस युवक की हत्या की जांच पड़ताल कर रही है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।

हिन्दुस्थान समाचार / Chandrapal Singh Sengar