home page

करेन्ट की चपेट में आने से युवक की मौत

 | 
करेन्ट की चपेट में आने से युवक की मौत


फतेहपुर, 02अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में शनिवार की सुबह बिजली के पोल में लगे झोंक में उतरे करेन्ट की चपेट में आकर युवक की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

हुसेनगंज थाना क्षेत्र के अहमदपुर उर्फ अचाकापुर के धर्म सिंह की दुकान के पास बिजली का ट्रांसफार्मर रखा है। आज सुबह गाँव का सुनील कुमार(22) किसी काम से दुकान गया था। बिजली के पोल की सेफ्टी के लिए लगी झोंक को पकड़कर युवक खड़ा हो गया। झोंक में उतरे करेन्ट की चपेट में आ जाने से युवक की मौके पर मौत हो गई। इकलौते पुत्र की मौत के बाद परिवार में दुःख का पहाड़ टूट पड़ा। मृतक के चाचा सीताराम की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुँची।

थाना प्रभारी आलोक पाण्डेय ने बताया कि करेन्ट से युवक के मौत की जानकारी मिली है। पंचायतनामा भर कर शव का पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

हिन्दुस्थान समाचार / देवेन्द्र कुमार