home page

 प्रेम प्रसंग में युवक ने खाया जहर, माैत

 | 
 प्रेम प्रसंग में युवक ने खाया जहर, माैत


 प्रेम प्रसंग में युवक ने खाया जहर, माैत


अमेठी, 22 फ़रवरी (हि.स.)। अमेठी जनपद के शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव में एक युवक ने प्रेम प्रसंग के चलते विषाक्त पदार्थ खा लिया, जिससे इंलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव निवासी बेचू लाल पुत्र विजई ट्रक चलाकर परिवार का भरण पोषण करता था। परिवार में पत्नी गीता और तीन बच्चे हैं। बताया जा रहा है कि बेचू लाल का प्रेम प्रसंग रायबरेली जनपद के महाराजगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की विवाहित महिला के साथ चल रहा था। प्रेम प्रसंग की जानकारी होने पर पत्नी द्वारा आपत्ति जताने पर बेचू लाल द्वारा उसी के साथ रहने की बात कही गई। प्रेम प्रसंग का मामला न सुलझाता देख और आए दिन विवाद से परेशान बेचू लाल की पत्नी गीता द्वारा पहले मायके वालों और उसके बाद 112 को सूचना दी गई। मामले को लेकर शुक्रवार को पुलिस चौकी सेमरौता पर चौकी प्रभारी द्वारा समझा बुझा कर वापस भेज दिया गया था, लेकिन मामला सुलझ नहीं सका। शनिवार को दोनों पक्षों को थाने में बुलाकर समझौता करा दिया गया और दोनों पक्ष संतुष्ट हो कर वापस चले गये। वहीं बेचू लाल अपनी प्रेमिका को छोड़ने उसके गांव चला गया था और वहीं शाम को उसने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजनों के अनुसार जहर खाने की जानकारी प्रेमिका ने बेचू की बहन को दी, जिसने घटना की जानकारी गांव बसंतपुर में परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने आनन—फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महाराजगंज ले गए जहां हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल और फिर ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया।ट्रामा सेंटर में हालत में सुधार न होते देख परिजन दूसरे अस्पताल ले जा रहे थे और रविवार को रास्ते में ही बेचू लाल ने दम तोड़ दिया। जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच कर शव को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

पूरे मामले पर थानाध्यक्ष दया शंकर मिश्रा ने रविवार को बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / लोकेश त्रिपाठी