home page

सुलतानपुर : युवक ने नदी में कूदकर की आत्महत्या

 | 
सुलतानपुर : युवक ने नदी में कूदकर की आत्महत्या


सुलतानपुर, 10 जून (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में जिला सुलतानपुर के थाना हलियापुर क्षेत्र स्थित आमघाट पुल से एक व्यक्ति ने नदी मे कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

क्षेत्राधिकारी बल्दीराय आशुतोष कुमार ने बुधवार को बताया कि यूपी 112 के माध्यम से आमघाट पुल, थाना हलियापुर क्षेत्र में एक व्यक्ति के नदी मे कूदने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना प्राप्त होते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। सूचनाकर्ता के बताए गए स्थान पर गोताखोरों की मदद से कूदने वाले व्यक्ति को निकालाकर उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की उम्र करीब 25 से 30 वर्ष प्रतीत हो रही है, जिसकी शिनाख्त के लिए विभिन्न माध्यमों से शिनाख्त करने का प्रयास किया जा रहा है। इस संबंध में कानून व्यवस्था की स्थिति सामान्य है एवं अग्रिम विधिक प्रचलित है।

-------------

हिन्दुस्थान समाचार / दयाशंकर गुप्त