युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
हमीरपुर, 18 जुलाई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में एक युवक ने घर के अंदर दुपट्टे के फंदे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शनिवार को सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
राठ कोतवाली के बहपुर गांव निवासी 22 वर्षीय आनन्द कुमार कुशवाहा पुत्र खलख सिंह कमरे में दुपट्टा के फंदा लगाकर फांसी ली। जब स्वजनों ने युवक को फांसी पर लटका देखा तो हड़कंप मच गया। मृतक के बड़े भाई प्रतीम सिंह ने बताया कि पिता के पास करीब पांच बीघा कृषि भूमि है। जिसमें कुछ हिस्सा बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे निर्माण के लिए अधिग्रहित हो चुका है। बताया कि उसका छोटा भाई आनन्द राठ क्षेत्र के धनौरी गांव अपने लिए लड़की देखने गया था। बताया कि गांव में नाली में बाथरूम करने की बात को लेकर उसका विवाद हो गया था। आरोप है कि विवाद के दौरान कुछ लोगों ने उसके साथ मारपीट भी की थी। इसके बाद आनन्द घर पहुंचा और कमरे में दुपट्टे का फंदा बनाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। एसएसआई शिव सहाय सरोज ने शनिवार को बताया कि विवाद की बात सामने आई है। अभी तहरीर नहीं मिली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / पंकज मिश्रा

