home page

होटल में युवक-युवती ने खाया जहर, युवती की मौत-युवक मेरठ रेफर

 | 
होटल में युवक-युवती ने खाया जहर, युवती की मौत-युवक मेरठ रेफर


बागपत, 08 जून (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में सोमवार की शाम एक होटल में युवक और युवती ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। जिसमें युवती की मौत हो गयी है, युवक को गम्भीर हालत में मेरठ रेफर किया गया है। बड़ौत पुलिस ने युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच जारी है।

पुलिस के अनुसार शाम को पांच बजे छपरौली रोड़ स्थित बड़ौत के एक होटल से फोन आया कि होटल के कमरे में एक युवक और युवती ने जहरीला पदार्थ सेवन कर लिया है। जिनको होटल संचालक द्वारा अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। सूचना पर पुलिस तुरन्त होटल पहुंची और मामले की जानकारी ली।

बड़ौत क्षेत्राधिकारी द्वारा बताया गया है कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृत युवती इसी युवक के साथ मार्च माह में घर से चली गई थी, जिसके संबंध में थाना बिनौली में युवती के परिजनों द्वारा मुकदमा दर्ज कराया गया था। बाद में पुलिस ने युवती को बरामद कर नियमानुसार कार्रवाई की थी। घटना के बाद पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है। क्षेत्राधिकारी बड़ौत अंशु जैन ने बताया कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन त्यागी