गंगा में नहाने के दाैरान पानी में डबूकर युवक की माैत
फर्रुखाबाद, 25 अप्रैल (हि.स.)। जिले के थाना मऊदरवाजा क्षेत्र में शनिवार को गंगा नदी में नहाने गए एक युवक की पानी में डूबने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई।
कटरा बक्शी निवासी बिलाल (23) अपने साथी फिरोज, इरफान, ताजमिया और ताजमहल के साथ थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के पंखियों की मढ़ैया, कटरी धर्मपुर स्थित गंगा घाट पर नहाने गया था। नहाने के दाैरान बिलाल अचानक बिना बताए गंगा में उतर गया और गहरे पानी में चले जाने के कारण डूब गया। काफी देर तक जब बिलाल नजर नहीं आया तो साथियों में हड़कंप मच गया। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तलाश शुरू की। गांव के सलमान और नौशाद अन्य लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे पानी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही मऊदरवाजा पुलिस मौके पर पहुंच गई। थानाध्यक्ष अजब सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया गया है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / Chandrapal Singh Sengar

