home page

बाराबंकी : देवा मेले के दंगल में पहलवानों ने दिखाया दमखम, रोमांचक मुकाबलों ने बांधा समां

 | 
बाराबंकी : देवा मेले के दंगल में पहलवानों ने दिखाया दमखम, रोमांचक मुकाबलों ने बांधा समां


बाराबंकी, 04 नवंबर (हि.स.) उत्तर प्रदेश के जनपद बाराबंकी के ऐतिहासिक देवा मेला एवं प्रदर्शनी-2026 के दंगल के अंतिम दिन बुधवार को अखाड़े में पहलवानों के बीच जोरदार मुकाबले हुए। पहलवानों ने अपनी ताकत, फुर्ती और पारंपरिक दांव-पेंचों से दर्शकों को रोमांचित किया। महिला पहलवानों ने भी कुश्ती में दमखम दिखाकर खूब तालियां बटोरीं।

प्रमुख मुकाबलों में देवा के सुल्तान वारसी ने राजस्थान के गोल्टा पहलवान को पटखनी दी।

बाराबंकी के साबिर पहलवान ने राजस्थान के बाबू पहलवान को हराया। महिला कुश्ती में इटावा की पूनम ने कानपुर की मुस्कान को पराजित किया। वहीं, अयोध्या के बाबा बजरंगी दास ने हिमाचल प्रदेश के शक्तिमान को शिकस्त दी। सावेश ने अंश को हराकर जीत दर्ज की।

अंतिम दिन एक दर्जन से अधिक कुश्तियां हुईं। मुकाबलों को देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक जुटे रहे। पहलवानों के शानदार प्रदर्शन पर पूरा अखाड़ा तालियों से गूंजता रहा। दंगल रोमांचक मुकाबलों के साथ संपन्न हुआ।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज कुमार चतुवेर्दी