पुलिस प्रशिक्षण निदेशालय में पशु संरक्षण विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
लखनऊ, 29 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के पुलिस प्रशिक्षण निदेशालय में बुधवार को पशु संरक्षण विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। पशु संरक्षण कानूनों की व्यावहारिक समझ प्राप्त करने के लिए प्रदेश के 44 अधिकारियों ने प्रतिभाग किया।
कार्यशाला का उद्घाटन पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण) राजीव सभरवाल ने किया। उन्होंने पशु संरक्षण के महत्व, विधिक प्रावधानों के प्रभावी क्रियान्वयन एवं पुलिस की संवेदनशील भूमिका पर विशेष बल दिया गया।
कार्यशाला में अपर पुलिस महानिदेशक प्रशिक्षण बीडी पाल्सन समेत प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए 44 राजपत्रित अधिकारियों एवं संयुक्त निदेशक अभियोजन/वरिष्ठ अभियोजन अधिकारियों ने प्रतिभाग किया।
कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों ने पशु अधिनियम सहित पशु परिवहन, व्यापार एवं स्लॉटर हाउस से संबंधित विधिक पहलुओं पर विस्तृत जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन एवं केस विवेचना पर मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
कार्यशाला का उद्देश्य पुलिस एवं अभियोजन अधिकारियों में संवेदनशीलता एवं जागरूकता को सुदृढ़ करना रहा। यह कार्यशाला प्रदेश में पशु संरक्षण संबंधी कानूनों के प्रभावी अनुपालन एवं मानवीय दृष्टिकोण को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
------------------
हिन्दुस्थान समाचार / दीपक

