home page

जनसमस्याओं को प्राथमिकता से लेकर संघर्ष करें कार्यकर्ता : पवन गुप्ता

 | 
जनसमस्याओं को प्राथमिकता से लेकर संघर्ष करें कार्यकर्ता : पवन गुप्ता


कानपुर, 13 मई (हि.स.)। वार्ड स्तर तक संगठन को मजबूत कर आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए कार्यकर्ता सक्रिय रूप से काम करें। अधिक से अधिक लोगों के नाम वोटर लिस्ट में जुड़वाकर पात्र नागरिकों को मतदान अधिकार दिलाने का अभियान चलाया जाए। यह बातें बुधवार को कानपुर महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पवन गुप्ता ने रायपुरवा वार्ड में आयोजित बैठक में कहीं।

देवनगर में आयोजित बैठक के दौरान रायपुरवा वार्ड के नवनियुक्त पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र सौंपे गए। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और क्षेत्र की जनसमस्याओं को लेकर संघर्ष तेज करने पर चर्चा हुई।

महानगर अध्यक्ष पवन गुप्ता ने कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया कि वे वार्ड की आम जनता से जुड़े मुद्दों जैसे पानी, बिजली, सड़क, सफाई और अन्य समस्याओं को प्राथमिकता से उठाएं तथा उनके समाधान के लिए संघर्ष करें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा आम जनता के हितों की लड़ाई लड़ती रही है और आगे भी मजबूती के साथ जनता के बीच रहेगी।

बैठक में कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने और जनता की आवाज बुलंद करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन राधाकृष्ण बाजपेई और संयोजन अमित अग्निहोत्री ने किया।

इस दौरान अमित अग्निहोत्री, राधाकृष्ण बाजपेई, हरप्रकाश अग्निहोत्री, इकबाल अहमद, राजेंद्र द्विवेदी, मोहन दाऊ, सुबोध बाजपेई, बैतूल खान मेवाती, राकेश साहू, विनोद अवस्थी, राजकुमार अग्निहोत्री, अजय शुक्ला समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / रोहित कश्यप