home page

काम करते समय श्रमिक फैक्ट्री से नीचे गिरा, मौत

 | 
काम करते समय श्रमिक फैक्ट्री से नीचे गिरा, मौत


नोएडा, 25 मार्च (हि.स.)। थाना सूरजपुर क्षेत्र मे स्थित एक कंपनी में काम करते समय 37 वर्षीय व्यक्ति पहली मंजिल से नीचे गिर गए। इस घटना में उन्हें गंभीर चोट लगी। उनको उपचार के लिए नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया।

थाना सूरजपुर के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के साइड -सी स्थित एक कंपनी में रजनीश उम्र 37 वर्ष पुत्र नाथू सिंह मूल निवासी जनपद हरदोई बुधवार को काम कर रहे थे। काम करते समय वह पहली मंजिल से नीचे गिर गए। इस घटना में गंभीर चोट लगी। उनको उपचार के लिए नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उपचार के दौरान उसकी बुधवार शाम को मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुरेश चौधरी